Sudarshan Today
देश

देपालपुर में निकली भव्य शोभायात्रा नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने लस्सी ओर छाछ पिला कर किया यात्रा का स्वागत

देपालपुर/ सर्व हिंदू समाज एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा देपालपुर द्वारा राष्ट्र गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती पर रविवार को नगर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई।

नगर के गौतमपुरा नाका से शाम 5:00 बजे शुरू हुई शौर्य यात्रा नगर के मंगलेश्वर महादेव मंदिर गणेश मंदिर विजय स्तंभ चौक बाजार चौक चमन चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप प्रतिमा इंदौर नाका पर पहुंची जहां यात्रा के दौरान नगर के विजय स्तंभ चौक पर जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जबरेश्वर सेना द्वारा स्वागत किया गया तो वही चमन चौराहे पर सत्यनारायण पटेल मित्र मंडल एवं विशाल पटेल मित्र मंडल इंदौर नाके पर इंदौर सांची दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह व समाजसेवीयो द्वारा नगर थाना कनक मंच लगाकर शौर्य यात्रा का स्वागत किया

यात्रा में देपालपुर तहसील के राजपूत समाज के बड़े बुजुर्ग और युवा व बच्चों के साथ ही सर्व हिन्दू समाज के लोग हजारो की तादाद में शामिल हुए। यात्रा का नगर में कई मंचो से अभूतपूर्व स्वागत हुआ। राजपूत समाज के लोग यात्रा में अपनी पारम्परिक वेशभूषा के साथ पगड़ी पहनकर शामिल हुए। यात्रा में ढोल ताशे बैंड बाजे के साथ डीजे पर महाराणा प्रताप की गौरव गाथा के गीत बज रहे थे। बग्घीयो पर बैठकर साधु संत यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। युवाओं का हुजूम गौरव गीतों पर झूमते नाचते चल रहा था। यात्रा में देपालपुर विधानसभा के गांवों से बड़ी संख्या में जत्थे के रुप में राजपूत समाज सहित अन्य समाज के लोग शामिल होने पहुंचे थे। यात्रा मार्ग स्वागत फूलो से मानो पट सा गया । यात्रा देर शाम इंदौर नाका स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहाँ वरिष्ठजनों ने महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सभा को यात्रा के अतिथि गण महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास जी महाराज, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह सोलंकी सनावद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार ,जिला अध्यक्ष दूल्हे सिंह राठौर, करणी सेना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह पहलवान, दिलीप सिंह लसूडिया मोरी,

करणी सेना के जिलाध्यक्ष ऋषि राज सिंह , श्रवण सिंह चावड़ा मोहन सिंह कच्छावा अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष मलखान सिंह सोलंकी तामलपुर ने संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन सेंगर, विधायक विशाल पटेल,राजेन्द्रसिंह बुडानिया, तकेसिंह तोमर ,जबरेश्वर सेना के संरक्षक राजेंद्र चौधरी इंदौर सांची दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल सामाजिक समरसता के हरिराम सोलंकी ,दिलीपसिंह अम्बालिया , बबलू पहलवान ,लाखन सिंह गोड़,उदय सिंह चावड़ा, बबलू गोड़,महेंद्र सिंह ,नरेंद्र सिंह काकवा ,अर्जुन सिंह बानियाखेड़ी, गोविंद सिंह , जितेंद्र सिंह काकवा,दीपक सिंह भामाखेड़ा।

ईश्वर सिंह ,दशरथ सिंह राहुल सिंह खडोतिया विजेंद्र सिंह रुद्राख्या ,अर्जुन सिंह चिकलोंडा एवं एवं समाज के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Related posts

सड़क हादसे मे दुःखद घटना

asmitakushwaha

मध्यप्रदेश जनजातीय वॉलीबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कोचिंग कैंप जारी

Ravi Sahu

माननीय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर जी का भाजपा जिला कार्यालय स्वागत हुआ और लोगों ने अपनी बिजली से संबंधित समस्याएं अवगत कराया

Ravi Sahu

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल सिकन्दरपुर में दसवीं के परीक्षा में बच्चे ने लहराया परचम

asmitakushwaha

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षा में OBC आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Ravi Sahu

साइन बाग में बुलडोजर: अतिक्रमण हटाए बगैर एमसीडी का बुलडोजर वापिस गया लोगों ने खुशी में लहराया तिरंगा

Ravi Sahu

Leave a Comment