Sudarshan Today
जबलपुर

जन आकोश के साथ जन अधिकार पदयात्रा का अंतिम दिन को नगर निगम का घेराव

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर: जाकिर हुसैन ब्लॉक के सचिव संयुक्त तत्वधान में रविवार को जन अधिकार पदयात्रा पूर्व केंबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में अम्बेडकर कॉलोनी अम्बेडकर जी की मूर्ति, रजा चौक, आनंद नगर बस स्टाप, जैन मंदिर, संजीवनी हॉस्पिटल, अब्दुल हमीद चौक ( रद्दी चौकी), गोहलपुर चौराहा, अमखेरा पर समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अभी तीन दिन की
पदयात्रा थी अगर नगर निगम प्रशासन जिला प्रशासन नहीं चेता तो इसके दुष्ट परिणाम होगे, यह आन्दोलन पूरे शहर में विकाल रूप लेगा उन्होने कहा जब केन्द्र सरकार जल मिशन के अंतर्गत पानी का ओवर टैंक बना रही है, क्यो पूर्व विधानसभा को वंचित रखा गया। जबकि पूरे मध्यप्रदेश में नलकूप के लिए टेंडर निकाले गए जिला प्रशासन ने उसके लिए रोक क्यों लगा दी। मध्यप्रदेश कर्मचारी भर्ती में व्याप्त भ्रष्टाचार होने के कारण न्यायलाय ने प्रदेश
शासन को कटघरे मे रखा ,उन्होने कहा जबलपुर शहर में माँ नर्मदा के होते हुए पीने का पानी न मिलना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस सब बातो को लेकर दिनांक 31/05/2022 को अम्बेडकर चौक से नगर निगम तक जन आक्रोश के साथ नगर निगम का घेराव किया जायेगा। जन अधिकार पदयात्रा में ब्लाक अध्यक्ष आजम अली खान, राजू लईक, ताहिर अली, शाफिक हिना, सलीम खान, सुबोध पहारिया, लक्ष्मी शुक्ला, हामिद मंसूरी, प्रमोद पटेल, गन्नू चौहान, आसिफ इकबाल, कलीम खान, विकास विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, चमन पासी, प्रदीप तिवारी, संजय पांडे, विशाल यादव, गोलू यादव, अतुल खरे, राजू तोमर, प्रियंका केशरवारी, कीर्ति ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

गैस तस्करी में लिप्त 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 7 घरेलू गैस सिलेण्डर , 2 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, 2 इलेक्ट्रिक पम्प तथा गैस बिक्री के 720 रूपये जप्त

Ravi Sahu

चिकित्सा कार्य व्यवसाय नहीं, मानव सेवा है राज्यपाल श्री पटेल

Ravi Sahu

सतीश सनपाल के द्वारा आदर्श नगर गोरखपुर में किए हुए अवैध कब्जे को जमींदोज कर , कब्जा मुक्त कराया

Ravi Sahu

सावन माह में रुद्राभिषेक करने से प्रसन्न होते हैं शिव जी, पूर्ण होती है हर मनोकामनाएं

Ravi Sahu

मोबाईल एसेसिरिज का व्यवसाय करने वाले से एक्सिस सवार लुटेरों ने 24 लाख 20 हजार रूपये छीने,

Ravi Sahu

द्वितीय निःशुल्क योग शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम संपन्न 

Ravi Sahu

Leave a Comment