पूर्व विधायक महेंद्रसिंह चौहान भी रहे मौजूद
दामजीपुरा हरीश लालन राठौर
भीमपुर में नव निर्मित चौकी का लोकार्पण मंगलवार बैतूल हरदा हरसूद क्षेत्र के यशस्वी लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके एवं भैसदेही विधानसभा के विधायक धरमुसिंह सिरसाम एवं एसपी सिमाला प्रसाद के द्वारा किया गया। चौकी के लोकार्पण में बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान,जिला महामंत्री राजकुमार रायपूरे,महामंत्री विकास बीसोने,वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप आर्य,मंडल उपाध्यक्ष रतनपुर अनिल आर्य,मंडल अध्यक्ष अनिल उइके,सुनील अड़लक,स्यामजी यादव,सुशीला बिसौने,सुनीता उइके आदि लोग उपस्थित रहे।चौकी के लोकार्पण के पश्चात सांसद डी डी उइके ने पिछले दिन हुए भीमपुर ब्लॉक में अलग-अलग जगह पर दुर्घटना से पीढ़ीत मरीजों से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर पहुंचे। एवं उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी बृजेश यादव साथ रहे एवं उन्होंने सांसद महोदय को अस्पताल की व्यवस्था एवं मरीजों के उपचार को लेकर जानकारी प्रदान की।