Sudarshan Today
Other

कांग्रेस का युवा न्याय, किसानों को न्याय, भागीदारी का न्याय, नारी को न्याय एवं श्रमिकों को न्याय की गारंटी: मो. अरशद अयूब

नया जोश जुड़ेगा जनता जीतेगा इंडिया के तहत युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य मोहम्मद अरशद अयूब ने बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के सीसी गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने युवा न्याय, किसानों को न्याय, भागीदारी का न्याय, नारी को न्याय एवं श्रमिकों को न्याय के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा न्याय के तहत केंद्र सरकार में खाली 30 लाख पदों पर भर्ती की गारंटी है। नारी न्याय को लेकर गरीब परिवारों में एक महिलाओं को ₹1 लाख की गारंटी है। साथ ही कांग्रेस का घोषणापत्र हर भारतीय महिला का जीवन बदल देगा की जानकारी देते मो अरशद अयूब ने कहा कि सबसे गरीब घरों की एक महिला को 1 लाख / वर्ष, महिलाओं के हाथ में पैसा, गरीबी का पक्का समाधान, वेतन में कोई भेदभाव नहीं-समान काम का मतलब समान वेतन, महिलाओं को सुरक्षित का्यस्थल, कामकाजी महिलाओं के छात्रावास, बच्चों की देखभाल, मातृत्व लाभ और सुरक्षित परिवहन के साथ काम करने में मदद, महिलाओं और महिला स्वयं सहायता समूह के लिए लोन में बढ़ोतरी करके उन बहनों का समर्थन करना, महिलाओं की मदद के लिए हर पंचायत में अधिकार मैत्री, केंद्र सरकार की नई भर्तियों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षणा, इसका ये भी मतलब है ज़्यादा महिला जज और आईएएस और आईपीएस अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिक महिलाएं और सेना में महिलाओं की अधिक भागीदारी न्यायसंगत राजनीतिक प्रतिनिधित्व केि लिए विधानसभाओं और लोकसभा में महिला आरक्षण तत्काल बहाल होंगे। महिलाओं और लड़कियों के लिए खेलों में ज्यादा फंड और खेल निकायों में ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति की गारंटी है।

Related posts

आज मकर संक्रांति के पावन पर्व होने के बावजूद दान धर्म किया जाता है उसी की एक मिसाल आशीष परमार ने रक्तदान किया

Ravi Sahu

राज्यमंत्री स्कूल के वार्षिक उत्सव एवम सप्तम  कांवड़ यात्रा में हुए शामिल

Ravi Sahu

बेसहारा यात्रियों को देखकर नहीं रहा गया डॉक्टर एम एस परवाज की आंखें नम हो गई।

Ravi Sahu

मंत्री श्री सिंह ने किया सिरसिरी से मुआर सड़क मार्ग का शिलान्यास

Ravi Sahu

राज्यसभा सदस्य बनाने वाले भूपेश बघेल प्रदेश को बताएँ, इनकी सांसद निधि का पैसा कहाँ-कहाँ खर्च हुआ है? या यह पैसा भी अपने आकाओं की सेवा’ में लगा दिया? – कृष्ण बिहारी जायसवाल

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री को ट्वीट पर लगाई गुहार आंदोलन के चौथे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फीका रहा प्रदर्शन। 

Ravi Sahu

Leave a Comment