Sudarshan Today
सिलवानी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिले के सिलवानी में मां विजयासन मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की।

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी।। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रासयेन जिले के। सिलवानी में मां विजयासन मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के मंगल, कल्याण और खुशहाली की कामना की।
वहीं पूर्व सीएम ने विदिशा संसदीय क्षेत्र की सिलवानी विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का आभार मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने माना एवं संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने कहा कि, मंच पर बैठे नेता थोड़ी चुनाव लड़ते हैं, मंच पर बैठे नेता तो मंदिर के कलश की तरह होते हैं, लेकिन ये कलश जीन दीवारों पर और दीवार जिस नीव के पत्थर पर टिकी है वो नीव के पत्थर हमारे कार्यकर्ता हैं। ये दिन रात मेहनत करते हैं। इसलिए ऐसे कार्यकर्ता पर मैं फूलों की वर्षा करता हूं, भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता साथियों को प्रणाम करता हूं।

रणछोड़दास अमेठी से वायनाड
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी जी रायबरेली से चुनाव लड़ती थी लेकिन अब कांग्रेस की सर्वश्रेष्ठ नेता मैडम सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, क्योंकि उन्हें पता है कि, हम हारने वाले हैं। अमेठी से अब राहुल गांधी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, न प्रियंका गांधी जी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि, जो नेता, देशभर में चुनाव जीताने के लिए जाता है वो खुद ही नहीं जीत रहा है और मैदान छोड़कर भाग गए रणछोड़दास, अमेठी से वायनाड चले गए। ये कैसी पार्टी है जिसके नेताओं में चुनाव लड़ने का ही दम नहीं है। अब जिस कांग्रेस की ये दुर्गति हो गई हो उस कांग्रेस से कोई आशा ही नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाती है। अब पाप करोगे तो सजा तो मिलेगी। कांग्रेस के राज में कितने ही भ्रष्टाचार कर लो कार्रवाई नहीं होती थी लेकिन अब मोदी जी के राज में जेल जा रहे हैं, गड़बड़ करोगे तो जेल तो जाना पड़ेगा।

पार्टी जो ड्यूटी देती है, उसमें जुट जाता हूं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो ड्यूटी दी है वो मैंने पूरी की हैं। पार्टी ने कहा विधायक तो विधायक बन गए, पार्टी ने कहा सांसद तो सांसद बन गए। पार्टी ने कहा मुख्यमंत्री तो मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा की। अब फिर से पार्टी ने विदिशा की माटी से सांसद की जिम्मेदारी सौंपी है तो सांसद बनकर सेवा में जुट जाउंगा। उन्होंने कहा कि, मैं वो सौभाग्यशाली हूं कि, जिसको गरीब से गरीब बहना भी चुनाव लड़ने के लिए 10 रूपए दे रही है। बहन-बेटियों के 10-10 रूपए मेरे लिए करोड़ो-अरबों रूपए की दौलत से कहीं ज्यादा है। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाना है, यहां के विकास में कोई सकर नहीं छोड़ेंगे।

मोदी जी चौतरफा विकास कर रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अद्भुत काम किए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था लेकिन 2014 के बाद से विश्व भर में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। मोदी जी, भारत को इतनी उंचाई पर ले गए कि, सारी दुनिया कहती है कि, भारत के बिना हमारा काम नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का निर्माण होगा और भारत विश्व गुरू बनेगा।

कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम सब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं क्योंकि चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ता और जनता लड़ती है। कार्यकर्ताओं के बिना कोई नेता हो ही नहीं सकता है। मैं अपने सभी कार्यकर्ता भाईयों और बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि, इस बार मोदी जी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। भाजपा अकेले 370 पार और एनडीए के साथ 400 पार का टारगेट है। इसलिए हम सभी को हर एक बूथ मजबूत करना है क्योंकि बूथ जीत लिया मतलब चुनाव जीत लिया। अपने-अरने घरों से निकलें और अपने-अपने बूथ पर मेहनत करें। घर-घर संपर्क करें और मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। आप सभी की मेहनत और लगन से निश्चित तौर पर 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, विदिशा संसदीय क्षेत्र से ही सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल मोदी जी को भेंट करना है और उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
विधानसभा सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधानसभा प्रभारी जोधा सिंह अटवाल, विधानसभा संयोजक विष्णु रावत, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व नप अध्यक्ष संजय मस्ताना, कमल सिंह साहू, जगदीश लोधी समेत समस्त बूथ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की समाप्ति बाद श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नप अध्यक्ष रेशू विभोर नायक तथा पूर्व नप अध्यक्ष, मेनका श्याम साहू प्रथम पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय मस्ताना के निवास पर पहुंचे व परिजनों, कार्यकर्ताओ से सौजन्य भेंट की।

Related posts

विद्यार्थी परिषद ने विधायक ठा. रामपाल सिंह को रोककर महाविद्यालय की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

बारिश रुकने के बाद खिली धूप तो खेती की तैयारी में जुटे किसान

Ravi Sahu

युवाओं के जागृत होने पर ही भारतीय संस्कृति जीवित रह सकती है:- मुनि विलोक सागर महाराज।

Ravi Sahu

पार्ट.02 के गैस कनेक्शन का वितरण 

Ravi Sahu

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगों को जागरूक किया गया एवं समझाइश दी गई

Ravi Sahu

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का चल रहा निरंतर अभियान

Ravi Sahu

Leave a Comment