Sudarshan Today
baitul

भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा मुलताई के पांचों मंडल की बैठक ली

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल

मुलताई – आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा के वर्तमान सांसद डीडी उईके को पुनः अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा आज मुलताई विधानसभा के पांचों मंडल की बैठक ली जा रही हैं। यह बैठके जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा जिला पदाधिकारियों, सभी मंडलों के अध्यक्षों सहित मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ली जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पांचों मंडल जिनमें भाजपा नगर मंडल मुलताई, भाजपा ग्रामीण मंडल मुलताई, भाजपा दुनावा मंडल, भाजपा प्रभात पट्टन मंडल, भाजपा मासोद मंडल की हुई अलग अलग बैठको में सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों सहित मंडल के सभी पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, सभी शक्ति केंद्र के संयोजकों, शक्ति केंद्र के प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों सहित बूथ समिति के सभी पदाधिकारियों को बैठक में आमंत्रित किया गया।भाजपा मीडिया विधानसभा संयोजक रामचरण मालवीय ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा ली गई सभी मंडलों की अलग अलग बैठको में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा विकास के अनेकों कार्य किए हैं। अनेकों योजनाओं को लाकर और उनका उचित क्रियान्वयन कराकर गरीबो, महिलाओं, किसानों, युवाओं, पिछड़ों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी विकास और जनकल्याण की योजनाओं से आप सभी को अपने अपने बूथ और सभी क्षेत्रों में प्रवास के दौरान जनता को अवगत कराना हैं। सभी हितग्राहियों, लाभार्थियों से संपर्क करना हैं । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अनेकों लाभार्थी हैं। हमें उनसे संपर्क कर मोदी की राम राम जरूर कहना हैं। इन बूथ समिति की बैठको की, जनता से संवाद की और लाभार्थियों से संपर्क की फोटो संगठन ऐप ,सरल ऐप पर अपलोड करना हैं। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि भाजपा संगठन के सभी पदाधकारी, कार्यकर्तागण विधानसभा के सभी बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों के साथ बूथ समिति की बैठक करे। बूथ समिति के साथ बूथ पर के नवमतदाताओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, लाभार्थियों सहित क्षेत्र की सभी जनता से संपर्क कर उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाए जाने के साथ फिर से बैतूल के लिए डीडी उईके को सांसद चुने जाने के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करना हैं। इस बैठक के दौरान भाजपा विधानसभा संयोजक जगदीश पवार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, राजू अनुराग पवार, वर्षा गढ़ेकर, भास्कर मगरदे, माधुरी साबले,गणेश साहू, विजय घोड़की, राजेश हिंगवे, परसराम खाकरे, राजेश सोनारे, राजेश पाठक, सुमन डांगे, सुधा परमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

उपयंत्री विजय सचिन पर नर्मदापुरम आयुक्त की शिकायत पत्र कहां गुम हो गया ।

Ravi Sahu

भाजपा फ़ेल हो गई मुख्यमंत्री की कन्या सामूहिक विवाह की राशि के लिए भटक रही भांजियों मुख्यमंत्री के बड़े बड़े भाषण अब कहा गए मामा शिवराज सिंह

Ravi Sahu

पत्रकार पंकज सोनी पर महिलाओं से षड्यंत्रपूर्वक हमला करवाने वाले 2 लोगों पर एफआईआर

Ravi Sahu

“”प्रस्फुटन समितियों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न””

Ravi Sahu

मेढाछिदवाड में रोजगार मूलक कार्यों पर चल गई जेसीबी मशीन मूक दर्शक बना जंप का तकनीकी अमला

Ravi Sahu

सर्व सेन समाज कल्याण एवं विकास समिति

Ravi Sahu

Leave a Comment