Sudarshan Today
baitul

मेढाछिदवाड में रोजगार मूलक कार्यों पर चल गई जेसीबी मशीन मूक दर्शक बना जंप का तकनीकी अमला

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे जिला ब्यूरो चीफ

आठनेर। जंप क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेढाछिदवाड में मनरेगा योजना के रोजगार मूलक कार्यों पर रविवार देर रात तक जेसीबी मशीन चलाई गई है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि पंचायत रोजगार मूलक कार्यों पर मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है। जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना से स्वीकृत चेक डेम निर्माण कार्य में धड्डले से जेसीबी मशीन चलाई गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मनरेगा योजना से विकास एवं लालसिंह गायकी के खेत में बनाए गए चेकडैम में रोजगार मूलक कार्य प्रस्तावित थे लेकिन पंचायत एंजेसी ने एसा करते हुए मशीन चलाई गई है।। तकनीकी अमला बना मूक दर्शक आठनेर जंप का तकनीकी अमला मूक दर्शक बना हुआ है। लाखों रुपए की चांदी काटने संरपच सचिव रोजगार सहायक मिलकर जमकर भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। ग्राम के मजदूरों ने पलायन कर अपने पेट भरने अन्य राज्य सीमा क्षेत्र के महाराष्ट्र जा रहे हैं। पंचायत एजेंसी ने इसके पुर्व भी यही कार्य किए हैं।। कार्य स्थल से गायब रहता है तकनीकी अमला मेढा छिदवाड पंचायत में तकनीकी अमला सवालों के घेरे में यहां पर रोजगार सहायक सचिव के भरोसे मनरेगा योजना के कार्य संचालित हो रहे हैं। पंचायत एजेंसी तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य नहीं कर रही है। तकनीकी अमले के क्षेत्र के उपयंत्री भी लापरवाही से कार्य कर रहे हैं।। जेसीबी मशीन चलाने का नहीं है प्रावधान मनरेगा योजना के कार्यों में पुर्ण रूप से मशीनरी पर प्रतिबंध है। उसके बावजूद भी रोजगार मूलक कार्यों पर जेसीबी मशीन चलाई गई है। मेढाछिदवाड पंचायत में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। तकनीकी अमले की टीम नदारत है। इनका कहना है। मनरेगा योजना में मशीनरी उपयोग पुर्व रूप से प्रतिबंधित है। मामले में जांच के निर्देश देंगे। जितेन्द्र कुमार ठाकुर जंप सीईओ आठनेर।इनका कहना है फिलहाल मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है मुझे इसकी जानकारी नहीं है में संबंधित पंचायत एजेंसी से जानकारी लेकर देता हूं। मगीलाल ठाकुर जंप उपयंत्री मेढाछिदवाड पंचायत

Related posts

“हर दिल ध्यान,हर दिन ध्यान”एकात्म अभियान का उद्देश्य- मधु चौहान””

Ravi Sahu

भाजपा प्रत्याशी सांसद श्री उईके ने रंग पंचमी पर दाखिल किया अपना नामांकन  

Ravi Sahu

रंभा में साप्ताहिक बाजार की शुरुआत दिन शुक्रवार से दिन शुक्रवार को लगेगा रंभा में बाजार

Ravi Sahu

श्री शंभू भोले उत्सव समिति द्वारा थाना महाकाल चौक पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

Ravi Sahu

टिकिट को लेकर भाजपा के लोग अपनों की ही पुलिस में शिकायत करा रहे: सूत्र

Ravi Sahu

कान्हावाड़ी मेंढा टेकड़ी पर खंतिया खोदने सैकड़ो श्रमदानी बहायेंगे पसीना

Ravi Sahu

Leave a Comment