Sudarshan Today
MADHYA PRADESHpachour

भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता मध्य प्रदेश में लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का किया दवा

 

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

राजगढ़ जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को प्रवेश करेंगी, जिसे लेकर पचोर में भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आज सारंगपुर विधानसभा के पचोर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि जब तक युवा, किसान, बेरोजगार, महिलाओं को न्याय नही मिलेगा वे देश भर में इस तरह न्याय यात्रा निकालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश में तानाशाह बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस वचन बद्ध है और राहुल गांधी की न्याय यात्रा अपार जन समर्थन मिल रहा है और राजगढ़ में न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है क्षेत्र में स्वागत की जबरदस्त तैयारिया की जा रही है। कांग्रेस नेता रोशन खत्री ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस के पक्ष मे माहोल बन रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतेंगी और इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनायेगी। इस अवसर पर दामोदर लहरी पंडित देवेंद्र पाराशर सीताराम लहरी योगेश शर्मा बृजेश विजयवर्गीय बंटी छाबड़ा अमन मुन्देरिया मुकेश पांडा हेमंत शर्मा सहित कहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राघौगढ़ विधायक का जोरदार स्वागत

Ravi Sahu

कला एवंम वाणिज्य महाविद्यालय में एन सी सी कैडेड द्वारा इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2003 मनाया गया

Ravi Sahu

भाजपा महिला मोर्चा ने राजगढ़ लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में किया जोरदार जनसंपर्क

Ravi Sahu

दशरथ घाट संगम शिवालय पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 19 दिसंबर को होगा।

Ravi Sahu

रेडक्रॉस मानवता की सेवा करने का उपक्रम है- प्रो. मेवाड़ा वीर सावरकर कॉलेज में ‘‘ विश्व रेडक्रॉस दिवस’’ मनाया

Ravi Sahu

जिले में संचालित वेयरहाउस गोदाम में लगातार ओवरलोडिंग माल परिवहन , दबी जुबान से स्वीकार कर रहे जिम्मेदार

Ravi Sahu

Leave a Comment