Sudarshan Today
pachour

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राघौगढ़ विधायक का जोरदार स्वागत

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

नगर में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेन सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के ग्वालियर से उज्जैन जाते वक्त नगर के कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अंगीठी होटल पर जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपस्थित महिलाओं को सम्मान देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ताओं आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता दिखाते हुए पार्टी का ईमानदारी से कार्य करना है और केंद्र में हमारी सरकार बनाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर लहरी नीलू दुबे महेश कला मालवीय राजेंद्र सिंह जाट सीताराम लहरी अमित बंसल बनवारी मालवीय सुनील नागर डॉन मुकेश मेघवाल बुरहान सैफी अनीस पठान कमल गुप्ता हरनाम सिंह मनोज जाटव उत्कर्ष गुप्ता गिर्राज लहरी कैलाश सेन लखन सेन अजय लहरी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Ravi Sahu

बूथ विजय अभियान को लेकर भाजपा गुलावता मंडल की बैठक मऊ में संपन्न

Ravi Sahu

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

Ravi Sahu

बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में पति की मौत पत्नी और पुत्री घायल

Ravi Sahu

पड़ाना में धूमधाम से मनाई गई रंग पंचमी बच्चों में दिखी उत्सुकता

Ravi Sahu

नेशनल लोक अदालत हेतु अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment