Sudarshan Today
BADNAWARमध्य प्रदेश

राजपूत समाज की बैठक संपन्न हुई कई युवाओं को दिए दायित्व

 

बदनावर। नगर के ऑफीसर कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बदनावर के समस्त संगठनों के प्रमुख समाज जन शामिल हुए। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रतिमा अनावरण आगामी महाराणा प्रताप जयंती दोनो कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विचार किया गया। इन्हें भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ लोगों ने युवा राजपूत संगठन की नई कार्यकारिणी का भी विस्तार किया। समाज के वरिष्ठ बापू सिंह रेंजर, गजेंद्र सिंह डोडिया के प्रस्ताव पर लाखन सिंह पवार बड़ा कठोडिया को अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई। साथ ही नगर अध्यक्ष के रूप में विजय प्रताप सिंह राठौर की नियुक्ति की गई। साथ में विजय बना सक्तली उपाध्यक्ष राजवीर सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष की भी घोषणा की गई। इस बार बदनावर नगर में चार मंडलों का भी गठन किया गया जिसमें बखतगढ़ मंडल से जीवन सिंह जादव, सकतली मुल्थान मंडल से टीकम बना धमाना और सादलपुर मंडल से युवराज बना अंतराय बिडवाल मंडल से राजपाल सिंह पटेल सिलोदा से भी नियुक्ति की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ बापू सिंह रेंजर भूपेंद्र सिंह जादौन जय राजपूताना संघ से लाखन सिंह छोटा कठोडिया करणी सेना संभाग महासचिव डॉ गोपाल सिंह ठाकुर दीपेंद्र सिंह झाला
करणी सेना जिला अध्यक्ष हर्षदीप सिंह चौहान और करणी सेना मूल के जिला अध्यक्ष केवल सिंह पलवाड़ा
महाराणा प्रतिमा अनावरण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावले और सचिव जितेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपना बजट प्रस्तुत किया और मार्च माह की तारीखों पर सहमति भी जताई इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह पवार का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में लोकेंद्र सिंह पवार हनुमत सिंह पवार धर्मपाल सिंह कठोडिया निलेश सिंह पवार प्रवीर सिंह पवार हिम्मत बना कटोरिया रविराज बना कानून बंटी बना सिलोदा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजपूत संगठन संरक्षक भूपेंद्र सिंह जादौन ने किया। कार्यक्रम का आभार सुरेन्द्र सिंह कनवासा ने माना इस अवसर पर आसपास बड़ी संख्या में सामज जन शामिल हुए।

Related posts

सीमित आवश्यकताए सादा जीवन तनाव मुक्त होकर जीयें, परिवार मे आनंद खुशी को मेहसुस करे

Ravi Sahu

दो अलग-अलग घटनाओं में हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

asmitakushwaha

अस्पताल में फल वितरण कर मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व।

Ravi Sahu

पहाड़ी इलाकों में रात के अंधेरे में मुरूम का बैखोफ हो रहा था उत्खनन

Ravi Sahu

अयोध्या में रामलला के मन्दिर की प्राणप्रतिष्ठा के आमंत्रण के अक्षत कलश यात्रा नगर में हर्ष उल्लास से निकली

Ravi Sahu

” संडे हो या मंडे , नशे को मारो डंडे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ “

Ravi Sahu

Leave a Comment