Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे जीतू पटवारी

सुदर्शन टुडे गुना।

।।24 फरवरी को बीनागंज और गुना में होगी तैयारियों की समीक्षा।।

गुना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्री का प्रवेश 4 मार्च को गुना जिले में होने जा रहा है। यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह 24 फरवरी को गुना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस मौके पर कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी उनके साथ आ रहे हैं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 24 मार्च को सुबह 10 बजे बीनागंज पहुंचेंगे। यहां चांचौड़ा, बीनागंज और कुंभराज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बीनागंज के राजीव चौक पर होने वाली सभा की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद गुना स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में गुना, बमौरी सहित जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर 4 मार्च को आ रही राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत, रूट सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन देंगे। इस मौके पर बमौरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। गुना में बैठक लेने के बाद नेतागण शिवपुरी जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Related posts

पुलिस को मिली चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता

asmitakushwaha

हॉकी खेल में जागरूकता एवं वर्ल्ड कप को लेकर दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में हॉकी खेल का प्रदर्शन किया

Ravi Sahu

भोपाल रायसेन बायपास पर तेंदुए की रात अलसुबह तेंदुए के मूवमेंट दहाड़ से लोग दहशतजदा होने लगे हैं।

asmitakushwaha

तिलगारा के पूर्व सरपंच उमरावमल संघवी के दोने लड़के मंडी परिसर बदनावर मे तोलकांटे से अनाज चोरी करते पकड़ाये* 

Ravi Sahu

मोदी जी के सफल गौरवशाली नव वर्ष भाजपा के साथ मोर्चा की संयुक्त बैठक 30 जून को भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12:00 प्रारंभ हुई।

Ravi Sahu

त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment