Sudarshan Today
धारमध्य प्रदेश

तिलगारा के पूर्व सरपंच उमरावमल संघवी के दोने लड़के मंडी परिसर बदनावर मे तोलकांटे से अनाज चोरी करते पकड़ाये* 

*सुदर्शन टुडे संवाददाता* *बी.एल.सूर्यवंशी काछीबड़ौदा*

 

 

*काछीबड़ौदा(धार)* धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम तिलगारा के व्यापारी भूतपुर्व सरपंच उमरावमल संघवी के दोनों लड़के बदनावर की धानमंडी में किसानों का अनाज खरीदते थे। कई दिनों से तोलकांटे में गड़बड़ी कर

गरीब किसानों को चुना लगा रहे थे। किसानों को एक क्विंटल पर 20 किलो अनाज कम बता रहे थे। उनकी करतूत का 18 अगस्त 2022 को पता चलने पर किसानों ने मंडी में दोनों की जमकर पंचायती धुनाई कर दी। पिछले कई वर्षों से तोल कांटे में गड़बड़ी कर किसानों को लाखों रुपये का चुना लगा रहे थे। आपको बता दे की हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच उमरावमल संघवी की पुत्र वधू भी मैदान में थी। जिसकी जमानत जब्त हो गई थी। किसानों ने उक्त व्यक्तियो पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुए उनके अनाज ख़रीदी के लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की है।

Related posts

कुक्षी में हुई पत्थरबाजी की घटना के विरोध में

Ravi Sahu

होम वोटिंग कराने वाले मतदान दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

खंडवा लोकसभा चुनाव को लेकर आज खंडवा मै पधारी आज तक की न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप

Ravi Sahu

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बड़ी बाघों की संख्या एक नर एवं एक मादा बाघ को परिक्षेत्र में छोड़ा गया

Ravi Sahu

पठारी पहुंचकर कलेक्टर ने देखा हिनोता बांध परियोजना का काम, ग्रामीणों और किसानों की सुनी समस्याएं, दिया निराकरण का आश्वासन

sapnarajput

आर्थिक स्थिति बिगड़ने और शासन के कब्जे में जमीन होने के कारण परिवार सहित मौत को लगाया गले

asmitakushwaha

Leave a Comment