Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मंडल अमरपुर के सभी बूथों मे मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती

अमरपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी शरदेन्दु तिवारी के मार्गदर्शन व जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के सहयोग व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा नेतृत्व मे आज 14 अप्रेल 2022 को जिला के सभी बूथों मे अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सोनी ने प्रेषित विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रेल तक पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है, प्रत्येक कार्यक्रम को पार्टी के साथ ही मोर्चा एवं प्रकोष्ठों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तारतम्य मे आज भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सभी बूथो मे बाबा साहब के तेलीय चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा के साथ ही मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो पर भी प्रकाश डालेगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी बूथो मे ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के रूप मे रहेगें एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अंत्योदय समिति के अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे। सभी पोलिंग बूथ प्रभारी अध्यक्ष अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम को विधिवत रूप से सम्पन्न करायें।

Related posts

ग्राम पंचायत जरही रोजगार सहायक ने फर्जी मास्टर से क्या भ्रष्टाचार

asmitakushwaha

छात्रावास में हाॅस्टल डे व स्थापना दिवस पर हुए आयोजन छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Ravi Sahu

मध्य प्रदेशमोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताक़त और लोकप्रियता बढ़ी है: रमाकांत भार्गव

Ravi Sahu

ट्रेन की चपेट में 40 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल 108 की मदद से पंहुचा जिला अस्पताल

Ravi Sahu

मुखबीर सूचना पर ग्राम काली किराय फाटे से आरोपी सोहन जमरा निवासी 

Ravi Sahu

*कृषि विभाग धार की टीम दल-बल के साथ क्षेत्र के किसानों की हुई नष्ट फसलों का कर रहे है निरीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment