Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

मध्य प्रदेशमोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताक़त और लोकप्रियता बढ़ी है: रमाकांत भार्गव

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज देश मे बिचौलिया परम्परा को मोदी जी ने डीबीटी के माध्यम से खत्म किया है: रामपाल सिंह

सिलवानी।। 2003 में कांग्रेस का शासन हुआ करता था। जब बेगमगंज से भोपाल के लिए वाहन से निकलते थे तो शाम को भोपाल पहुंचे थे, बिजली आती नहीं थी और बिजली अगर 2 घंटे आ जाती तो उस पर चर्चा होती थी। आज 20 साल के कई युवा कार्यकर्ता होंगे उन्हें पता ही नहीं होगा कि कांग्रेस के कार्यकाल में इस क्षेत्र की क्या दुर्दशा थी यह क्षेत्र विकास के नाम पर जीरो था। और मां नर्मदा मैया की कृपा हुई हमारी प्रदेश में सरकार बनी और रामपाल सिंह मंत्री बने और सिलवानी विधानसभा के विकास की यात्रा शुरू हो गई। आज सिलवानी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा हुआ है, नल जल योजना के माध्यम से लोगों को घर-घर पानी, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। यह बात गुप्ता मैरिज गार्डन में आयोजित सिलवानी विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन में क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव ने कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 साल भारत के नवनिर्माण, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। 9 साल में भारत की राजनीति, संस्कृति में एक आदर्श स्वरूप विकसित हुआ है। भारत ने सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। आज मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की ताक़त और लोकप्रियता बढ़ी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हितों एवं महिला सम्मान तथा प्रदेश के कल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं: रामपाल सिंह

क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जैत के एक किसान पुत्र को हमारी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया है। हमारे ऐसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हितों एवं महिला सम्मान तथा प्रदेश के कल्याण के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस के एक नेता ने क्षेत्र में भाषण देते हुए कहा था कि हमें आप सत्ता में नहीं लाए तो हम इस क्षेत्र को काला पानी बना देंगे। लेकिन हमारे क्षेत्र की जनता ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है।

 

 

रामपाल सिंह ने कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों में ही रहती थी आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी हैं, जमीन पर उतरती भी है और पूर्ण भी होती है। अब योजनाओ का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। उन्होंने कहा कि पहले बिचौलिए लाभार्थियों का पैसा खा जाते थे, आज देश मे बिचौलिया परम्परा को मोदी जी ने डीबीटी के माध्यम से खत्म किया है। मोदी सरकार में जितना पैसा हितग्राही को भेजा जाता है, उतना ही पैसा हितग्राही के खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सांस्कृतिक अभ्युदय की शुरूआत हुई है। प्राचीन परंपराओं और विरासतों को सहेजा जा रहा है। आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इंडिया गेट पूरी तरह से बदल गया है, जहां पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति थी आज वहां सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में भूतो न भविष्यति काम हुआ है। राष्ट्र परम वैभव की ओर अग्रसर है। यह सब जनता के विश्वास और आशीर्वाद से संभव हुआ है। विकास का यह क्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

इस अवसर पर सातों मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन में पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भाजपा के सातों मोर्चा की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए महिलाओं की संख्या अधिक होने पर महिलाओं का अभिवादन किया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

 

 

सिलवानी विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सर्वप्रथम मां सरस्वती, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की। तत्पश्चात पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम दुबे एवं आभार प्रदर्शन पं. राकेश भार्गव ने किया।

 

 

सम्मेलन में मंचासीन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव, विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी तथा नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, विधानसभा प्रभारी विष्णु रावत, विधानसभा संगठन प्रभारी राजकुमार पटेल, भगवान सिंह सोलंकी, बृजेंद्र बड़ेदा, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, मेहरबान सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, ओपी दुबे, अजय जैन, ओमप्रकाश राठौर, श्याम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, गायत्री नगरिया, राजकुमारी शाक्या, आदर्श शर्मा, लाल पंथी, हरिनारायण लोधी, शहादत अली सहित बड़ी संख्या में मोर्चों के पदाधिकारी एवं महिलाएं तथा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related posts

सिख एवं जैन समुदाय में गुरुद्वारे की जमीन को लेकर अचानक हुआ विवाद लगभग एक दर्जन लोग हुए घायल

Ravi Sahu

तहसील हुजूर के ग्राम पंचायत शाहपुर में शासकीय रास्ते को खोदकर कब्जे में लेने की कोशिश ओबीसी महासभा के संज्ञान में आया मामला       

Ravi Sahu

सुल्तानगंज के उदका में अवैध कट्‌टे से हवाई फायर

asmitakushwaha

नकली ठेकेदार बन 27 कुंटल सरिए व्यापारी से लूट के फरार आरोपी में 2 पूर्व में ओर अभी एक खंडवा से पकड़ाया

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत

Ravi Sahu

छात्राओं ने व्यापारियों को बांटे पम्प्लेट, की नशा मुक्ति की अपील 

Ravi Sahu

Leave a Comment