Sudarshan Today
Other

जिले में ‘‘मिशन परिवार विकास पखवाड़ा‘‘ मनाया जा रहा

सुदर्शन टुडे संवाददाता

शंकर सिंह सोलंकी

खण्डवा 05 फरवरी, 2024 –  ‘‘मिशन परिवार विकास पखवाड़ा‘‘ 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक मनाया जा रहा है। इसीक्रम में सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय खंडवा में मिशन परिवार विकास पखवाड़े का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मी डोडवे द्वारा बताया गया कि पखवाड़े को मनाने का उद्देश्य प्रजनन दर को कम करना एवं जन समुदाय में परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के संबंध में जानकारी देना है। साथ ही इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना। परिवार नियोजन के स्थाई साधन जैसे महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी को अपनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर महिलाएं नसबंदी ऑपरेशन के लिए पुरुषों को आगे नहीं आने देती है, जबकि पुरुष नसबंदी बहुत ही सरल एवं बिना चीरा बिना टांके का  ऑपरेशन है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक बच्चा होने के बाद कम से कम 3 साल का अंतराल रखने के लिए परिवार कल्याण के अस्थाई साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन, ओरल पिल्स, छाया, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी आदि साधनों के लिए प्रेरित किया गया, ताकि बच्चा कुपोषित ना हो एवं मां का भी स्वास्थ्य अच्छा रहे।  इसके लिए सभी को छोटा परिवार, समग्र विकास  का नारा अपनाना पड़ेगा। यह बताते हुए परिवार कल्याण के साधनों के लिए अधिक से अधिक लोगों को रुचि दिखाने हेतु अपील की गई।

Related posts

बाल मेला का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

ग्रीन बेल्स स्कूल में निशुल्क समर कैंप का आयोजन

Ravi Sahu

लायंस क्लब ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Ravi Sahu

महाविद्यालय में गौर सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर निकली कांग्रेस प्रत्याशी से आगे, जाने कितने वोट से है आगे MP Election Result 2023

Ravi Sahu

Leave a Comment