Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

टांडा में भाजपा मंडल ने किया मंत्री नागरसिंह चौहान का स्वागत

  संजय देपाले

प्रथम आगमन पर टांडा में बाग भाजपा मंडल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान का टांडा आगमन पर भाजपा मंडल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। मैसर्स शंखेश्वर पार्शव फिलिंग स्टेशन पर मंच बनाया गया जहा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्हें 11 किलो की पुष्प माला पहनाई गई व साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे मंत्री बनाया है वह आपकी सेवा करने के लिए बनाया है। उन्होंने कहा कि आपने भाजपा को जिताने के लिए बहुत मेहनत की है लेकिन यहां भाजपा का विधायक नही बन पाया। में प्रदेश का मंत्री अलीराजपुर का विधायक हु मुझे यहां की जिम्मेदारी दी है। में आपकी मदद करूंगा आपके काम होंगे । आपने भाजपा के लिए मेहनत की है पसीना बहाया वो व्यर्थ नही जाएगा। इस अवसर पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल भाजपा मंडल महामंत्री भेरुलाल जी धारवाल मंडल उपाध्यक्ष कैलाश भवर ईडु भाई सरपंच भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह जमरा उपाध्यक्ष महेश मोरी शेरू रावत सुरेश जमरा धर्मेंद्र जी सोलंकी राकेश जी जयसवाल कलम सिंह जी सरपंच नाथू जी चौहान कुंवरसिंह जी डावर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

हर विकासखंड के लिए लाड़ली बहना सेना का अलग-अलग रंग का ड्रेस कोड अपनाने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

Ravi Sahu

PCC के करीब पेड़ पर चढ़ा 6 फीट लंबा सांप मंत्री विधायकों और अफसरों के घरों में दहशत

Ravi Sahu

राजपुर पुलिस ने नहर के पास ग्राम लिंबई से एक स्कोडा कार से कुल 34 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब व स्कोडा कार जप्त की गई

Ravi Sahu

शिक्षक दिवस पर बच्चों ने केक खिलाकर शिक्षकों का मुंह मीठा कराया

Ravi Sahu

रामलीला में प्रभु श्री राम ने किया ताड़का का वध,यज्ञ करने राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर लाए गुरु विश्वामित्र।

Ravi Sahu

युवा मोर्चा ने किया विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Ravi Sahu

Leave a Comment