Sudarshan Today
niwadi

कॉलेज चलो अभियान के तहत कन्या छात्राओं को कॉलेज मैं प्रवेश हेतु किया प्रेरित

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी के प्राचार्य डॉक्टर नरेश सहगल के निर्देशन में प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज चलो अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एम.एस. विमल द्वारा विद्यार्थियों द्वारा बीच में पढ़ाई छोड़ने के कारण व उसके लिए समाधान की जानकारी एवं कैरियर संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. पायल लिल्हारे द्वारा महाविद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद गतिविधियों, छात्रवृत्ति योजनाएं, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों आदि की जानकारी दी गई। अभियान के महाविद्यालय नोडल डॉ. ऋषिकेश राजपूत द्वारा विषय चयन कैसे करें, विषय चयन की समस्याएं एवं समाधान, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देकर विद्यार्थियों को कॉलेज जाने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों से अपने प्रश्नों का जवाब दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कल्पना लिटोरिया, एम.डी. बाथम, देवेन्द्र वर्मा, और समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में प्राचार्य एन. सी. तिवारी जी के सहयोग से विद्यालय की छात्राओं को डॉ एम.एस. विमल, डॉ एल. आर. प्रजापति एवं डॉ. एम. एस धुसिया द्वारा कालेज चलो अभियान के तहत कॉलेज मैं प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां प्रारंभ

Ravi Sahu

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में निवाड़ी के होनहार छात्र आकाश चतुर्वेदी को मिला गोल्ड मेडल

Ravi Sahu

लर्निंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Ravi Sahu

निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने संभाला पदभार

Ravi Sahu

कॉलेज चलो अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Ravi Sahu

पर्यटक नगरी ओरछा में पुलिस की तत्परता से रामराजा के दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की बची जान

Ravi Sahu

Leave a Comment