सुठालिया तेहसिल व्युरो ओम प्रकाश कुशवाह
डॉ चेतना साहू: आज दिनाँक 23/12/23 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलास में – 5 आशा कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी मोहोदय राजगढ़ – डॉ. आर.एन. गर्ग सर के निर्देशानुसार किया गया।जिसका प्रारंभ डॉ. चेतना साहू ( सी. ए. एम. ओ.),श्री मति संतोष वर्मा (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता),श्री राजीव सूर्यवंशी ( कंपाउडर),श्री मनोज नामदेव(दवासाज) द्वारा भगवान धन्वंतरि जी एवम् भारत माता की पूजा आराधना कर आशा कार्यकर्ता को आयुर्वेद औषधि, पंचकर्म, योगा, घरेलू उपचार, गर्भवती महिलाओं की समय पर जॉच, किशोरियों को आने वाली परेशानियों की जानकारी एवम उनके घरेलू उपचार बताए गए। औषधीय पौधों की जानकारी दी गई।साथ ही प्रशिक्षण में आदेशानुसार – प्रशिक्षण प्रमाण पत्र,बैग, कीट, आयुर्वेद स्वास्थ संवर्धन पुस्तक,आयु रक्षा कीट, निर्धारित राशि ,भोजन की सेवाएं प्रदान की गईl