सुठालिया तेहसील व्युरो ओम प्रकाश कुशवाह
सुठालिया|शुक्रवार शाम ब्यावरा रोङ स्थित विधायक कार्यालय मे राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार ने जन सुनवाई कार्यक्रम मे आम जन की समस्याओ को सुना। आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है, प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में हमको फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में देश काफी बदला है, विकास हुआ है। देश देख भी रहा है और चाह भी रहा है। हमारी पार्टी की मेहनत और लोगों का प्यार ये अहसास कराता है कि 2024 में हम फिर आ रहे हैं। हमारी पार्टी ही देश में एक ऐसी पार्टी है कि जो अपने कार्य के आधार पर जनता से वोट मांगती है और आप लोग भी जनता के बीच में सरकार द्वारा किए गए कार्यो का लेखा जोखा उनके समक्ष रखते हुए आगामी चुनाव मे एक बार फिर भाजपा सरकार चुनने के लिए उनसे आग्रह कीजिए।शुक्रवार नगर मे हाट बाजार का दिन रहता है। कार्यक्रम मे पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ लोगो को 400पार के मोदी जी के लक्ष्य को साकर करने की बात कहते हुए डबल ईजन सरकार की उपलब्धिया गिनाई। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक नारायणसिंह सलरियाखेडी मंडल अध्यक्ष पदमसिंह लोधी पचोर की नीलम सक्सेना नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी गिरिराज लोधी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रघुवीर सिंह पार्षद ओम प्रकाश पालीवाल सहित आम जन मौजूद रहे