Sudarshan Today
ganjbasoda

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की जैन मुनि संघ की भव्य अगवानी

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

शनिवार को जैन धर्म के राष्ट्रीय संत आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि समय सागर महाराज ससंघ 23 साधुओं का मंगल प्रवेश नगर में बड़े ही धूमधाम से हुआ। प्रातः ग्राम देवली से विहार करते हुए मुनि संघ ग्राम बरेठ पहुंचा, जहां मुनि श्री के सानिध्य में “आचार्य विद्यासागर संयम संत भवन” का लोकार्पण हुआ। दोपहर सामायिक के उपरांत मुनि संघ का विहार नगर की ओर हुआ, साथ मे बड़ी संख्या श्रद्धालु भी पद विहार करते हुए मुनि संघ के साथ चल रहे थे। मुनि संघ की अगवानी के लिए मुख्य मार्ग पर भव्य तोरण द्वार सजाए गए तो वही मुख्य चौराहों को भी सुसज्जित किया गया। जैसे ही मुनि संघ का प्रवेश नगर की सीमा हुआ, वैसे ही नगर के प्रमुख सेवादल अपने अपने दिव्य घोष के साथ मधुर गर्जना करने लगे। समाज जन ने अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर, मुनि संघ की दीप जलाकर आरती की। वही नगर के प्रमुख सामाजिक संगठनों ने अनेक स्थानों में मुनि संघ की आरती उतारी और पद विहार में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। मुनि संघ का मंगल प्रवेश बरेठ रोड, जय स्तंभ, नेहरू चौक से जैन मंदिर होते हुए स्थानीय महावीर विहार में हुआ। महावीर विहार में मुनि संघ ने सामूहिक सिद्ध भक्ति और आचार्य भक्ति की। वही उपस्थित समाज जन ने आचार्य श्री के साथ मुनि संघ की मंगल आरती की।मुनि संघ की अगवानी में नव निर्वाचित विधायक हरि सिंह रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, पूर्व विधायक लीना जैन, मप्र व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री सोनू बड़कुल एवं पार्षद सतीश जैन कटारे सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर श्री फल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

वेत्रवती घाट पर प्राण प्रतिष्ठा के यजमानों का प्रायश्चित संस्कार आज

Ravi Sahu

रजक समाज ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन 

Ravi Sahu

आम आदमी पार्टी की सभा में बड़ी संख्या में कुर्सियां रही खाली

Ravi Sahu

शहीद ए आजम भगतसिंह, सुखदेव , राजगुरू को किया याद महिलाओं का किया सम्मान, वितरित की साड़ी व सुहाग सामग्री

Ravi Sahu

विधायक ने किया नवीन कृषि उपज मंडी का भ्रमण

Ravi Sahu

नगर में छाया क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के महामुकाबले का खुमार

Ravi Sahu

Leave a Comment