Sudarshan Today
Pandurnaमध्य प्रदेश

नकली गुटखा व तंबाकू बनाने वाले अवैध फॅक्टरी का कब होगा भंडाफोड़

सुदर्शन टुडे,अक्षय बालपांडे,पांढुरना

शहर से लगातार महाराष्ट्र में हो रही तंबाकू की सप्लाई ज्यादा कमीशन के चलते खप रहा अवैध गुटखा कई गुना मुनाफा देने वाला गुटखा का अवैध कारोबार बढ़ रहा है नवीन जिला मुख्यालय बनने के बाद भी इलाके में अवैध फैक्ट्रियों में नकली ब्रांडेड गुटखा बड़ी मात्रा में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पांढुरना से महाराष्ट्र में अवैध रुप से गुटखा भेजा जा रहा है अवैध गुटखा न केवल पांढुरना जिले में खप रहा है बल्कि बड़ी मात्रा में महाराष्ट्र तक सप्लाई भी किया जा रहा है। गुटखा की मांग और मुनाफा को देखते हुए कई व्यापारी अवैध धंधे में उतर गए हैं अवैध रुप से बने गुटखा को छोटे मालवाहकों से शहर-गांव और जिले के बाहर भेजा जा रहा है। कमीशन ज्यादा होने से दुकानदार भी इसकी बिक्री पर जोर देते हैं।
पिछले कुछ समय से अवैध गुटखा बनाने वाले व्यापरियों ने नगर सहित आसपास के क्षेत्र को अवैध गुटखा फैक्ट्रियों का हब बना रखा है। ऐसा नहीं है कि इसकी भनक संबंधित अधिकारीयों को नहीं हो इसके बाद भी अधिकारीयों द्वारा इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे नगर सहित क्षेत्र में बेखोफ अवैध गुटखा बनाने और बेचने का कारोबार पनप रहा है जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों पूर्व लोगों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए मिक्स गुटखा पर रोक लगाई थी जिसके बाद से अवैध गुटखा व्यापारियों द्वारा पान मसाला और तम्बाकू अलग-अलग बनाए जाने लगे थे। बिना लाइसेंसधारी अपनी-अपनी मिक्स गुटखा की मशीनें लगाकर तम्बाकू युक्त गुटखा बनाकर व्यापार कर रहे हैं।

कई महीनों से नकली गुटखा, तंबाकू बना रही फैक्ट्रियां

पांढुरना शहर के बाहरी क्षेत्रों एवं कुछ ग्रामीण इलाकों में पिछले कई महीने से ब्राण्डेड गुटखा, तंबाकू की मांग को पूरा करने के लिए इनका नकली उत्पाद बनाया जा रहा है इन इलाकों में फैक्ट्रियां पिछले कुछ महीने में शुरू हुई हैं जहां धड़ल्ले से तंबाकू और गुटखे का निर्माण हो रहा है।
देशी फैक्ट्री में बन रहा नकली ब्रांडेड गुटखा अवैध रूप से संचालित देशी गुटखा फैक्ट्रियों में माफियाओं में अवैध तरीके से ब्रांडेड गुटखों का नकली माल भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें राजश्री, कमलापसंद, तलब सहित कई नामी गुटकों का डुप्लीकेट माल तैयार किया जा रहा है। गुटखा माफिया के गुर्गे दुकानदारों को डिलेवरी करते हुए अवैध गुटखा बेच रहे हैं।

क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही मनमानी पूरे तरह से मौन है प्रशासन

अवैध गुटखों का निर्माण किया जा रहा है पांढुरना शहर में यहां संचालित हो रही गुटखा फैक्ट्रियां
पांढुरना शहर के आस-पास क्षेत्र में अवैध तरीके से मिक्स गुटखा फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इन जगहों से यह गुटखा बनने के बाद नगर सहित आसपास के क्षेत्र के दुकानदारों के अलावा महाराष्ट्र की सीमाओं के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निजी वाहनों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है।

Related posts

रोगी कल्याण समिति की बैठक 6 मार्च को

Ravi Sahu

पुरानी पेंषन बहाली को लेकर अध्यापक संघ ने सौपा ज्ञापन

sapnarajput

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से भेजे 1269 करोड़ लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर

Ravi Sahu

सषस्त्र झण्डा दिवस पर प्रदाय की सहयोग राषि

Ravi Sahu

फिर सुलगने लगे घर घर मिट्टी के चूल्हे गैस के दाम बढ़ने से मजबूर है चूल्हा फूकने को

Ravi Sahu

दी ग्रेट मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह * मे *मनाई गई महादेव की होली

asmitakushwaha

Leave a Comment