Sudarshan Today
Other

पदोन्नति के साथ दूसरे स्कूल में स्थानांतरण होने  पर विद्यालय स्टाफ ने शिक्षक को दी विदाई

संवाददाता रानू जावेद खान

जवेरा दमोह

दमोह जिले के जवेरा जनपद शिक्षा केंद्र के संकुल केंद्र बम्होरी माला अंतर्गत प्राथमिक शाला मनगुवा मानगढ़ में पदस्थ शिक्षक प्रमोद कुमार खरे का माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा उन्हें विदाई दी गई। शिक्षक प्रमोद खरे मनगुवा मानगढ़ में 14 वर्ष तक पदस्थ रहे। वर्तमान में उन्हें माध्यमिक बालक शाला बनवार में पदोन्नति उपरांत पदस्थ किया गया है। इस दौरान प्रधानाध्यापक डीएस मरावी ने कहा कि शिक्षक श्री खरे का विद्यालय में कार्यकाल अच्छा रहा,शिक्षा के अलावा ग्रामवासियों के साथ उनका संबंध अच्छा रहा। शिक्षक प्रमोद खरे ने कहा कि यहां 14 वर्षो से पदस्थ रहा, यहां सभी का सहयोग मुझे मिला। स्थानांतरण होने के बाद भी यहां से जुड़ा रहूंगा। इस मौके पर जनशिक्षक रघुवीर अहिरवार,प्रधानाध्यापक डी एस मरावी,शिक्षक लोकेश पाठक, रामलाल विश्वकर्मा सहित छात्र छात्राओं एवम ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related posts

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवाएं शुरू होने से प्रदेश के पर्यटन को लगेंगे नए पंख  राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

Ravi Sahu

एकल अभियान अंचल बालाघाट संघ उकवा संघ द्वारा बिरसा में 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास कार्यक्रम

Ravi Sahu

दिग्विजय सिंह जी के साथ राजनीतिक दल के साथ मेरे गहने पारिवारिक संबंध है देवेंद्र सिंह पटेल 

Ravi Sahu

संभाग में कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा पुलिस संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए

Ravi Sahu

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम‌,पी,हेड ठेकेदार पर मेहरबान नगर परिषद

Ravi Sahu

कानपुर देहात पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा पांच युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ravi Sahu

Leave a Comment