करेली- पोस्ट ग्रेजुएट एसोसिएशन पॉलिटिकल साइंस एवं अकॉनॉमिक्स द्वारा भारतीय संविधान पर व्याख्यान कार्यक्रम किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यू एस परमार ने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्त्तव्यों पर प्रकाश डाला साथ ही भारतीय संविधान को जानने समझने के लिए प्रेरित किया महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें उन्होने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला इस कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ गजानन मिश्रा, डॉ सरफराज खान, डॉ अनुपम पटेल, आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पीजी एसोसिएट की अध्यक्ष काजल नामदेव उपाध्यक्ष मिनी पटवा सचिव क्रांति द्वारा भारतीय संविधान पर व्याख्यान दिया गया। डॉ सरफराज खान द्वारा कार्यकम का मंच संचालन किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ अनुपम पटेल द्वारा किया गया।