सुदर्शन टुडे। लोहरदगा
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां के आदेशानुसार किस्को थाना पुलिस आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। इसी के निमित्त किस्को थाना के एएसआई अविनाश कुमार सिंह ने संबंधित जॉन क्षेत्र वन नारी नवाडीह क्षेत्र में लगातार गस्ती की जा रही है। शुक्रवार को एएसआई अविनाश कुमार सिंह ने दुर्गा पूजा कमेटी नारी नवाडीह के पदाधिकारी से मिलकर षष्टमी से लेकर आगामी विजयदशमी, मेला औऱ मूर्ति विसर्जन तक के कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही पूजा पंडाल स्थल का क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति वस्तु का जायजा लिया। जिससे कि हर एक गतिविधियों पर नजर बनाएं रखा जा सके। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारी एवं लोगों से आपसे भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि नारी नवाडीह गांव में सभी समुदाय के लोग रहते हैं और इस गांव को गंगा जमुनी तहजीब से जाना जाता है इसीलिए आगे भी गंगा जमुना तहजीब बनाएं रखें। साथ ही कहा कि त्यौहार को लेकर पुलिस सभी गतिविधियों पर नजर बनाए है। अगर किसी तरह कि विवाद उत्पन्न होता है तो पुलिस सभी से निपटने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।