Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भव्यता के साथ मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई ,नन्ही बालिका ने शिवाजी महाराज का जीवन परिचय देते हुए नगर वासिओ को मन मोहा

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता जयराज चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर : हिन्दवी स्वराज के स्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई हमारे संवाददाता द्वारा प्राप्त जानकारी पर डॉ देवेन्द्र ने बताया कि हिन्दवी स्वराज के स्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई । शिवाजी महाराज देश के वीर सपूतों में से एक थे, जिन्हें ‘मराठा गौरव’ भी कहते हैं और भारतीय गणराज्य के महानायक भी। वर्ष 1674 में उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके अद्भुत बुद्धिबल के लिए जाना जाता था। वह पहले भारतीय शासकों में से एक थे, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रक्षा के लिए नौसेना बल की अवधारणा को पेश किया था। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपनी बटालियन में कई मुस्लिम सैनिकों को भी नियुक्त किया था । साथ ही उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एक नन्ही बालिका ने शिवाजी महाराज का जीवन परिचय देते हुए नगर वासिओ को मन मोहित किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी सनातन धर्मी बंधुओ एवं देशवासिओ को जयंती की शुभ कामनाओं के साथ सम्बोधित किया।

Related posts

।। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर 03 नवम्बर 2022 को गतिविधियां आयोजित की गई तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया गया ।।

Ravi Sahu

निषादराज महाराज की जयंती पर दमोह में निकलेगी 13 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा 12 अप्रैल को निकलेगी निषादराज संदेश बाहन रैली

Ravi Sahu

पंचायत बीरपुर में सरपंच द्वारा लगातार मनमानी नल जल योजना ठप ग्रामीण लोग पानी की लिए मोहताज 

asmitakushwaha

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का रायपुरिया जोड़ पर संडावता मंडल द्वारा किया भव्य स्वागत

Ravi Sahu

आदिवासियों के प्राचीन त्यौहार इंदल पर्व का हुआ धूमधाम से आयोजन

Ravi Sahu

ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment