Sudarshan Today
मंडला

नेशनल हाईवे तीस में हुआ सड़क हादसा बोलोरो और ट्रक की अपने सामने की हुई भिंड़त दो लोग हुए घायल एक कि हुई मौत

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। नेशनल हाइवे तीस बनी हादसों की हाईवे आये दिन इस हाइवे में घटना होना आम बात है पर कोई सुधार नही हो पा रहा है।वही जानकारी के अनुसार मण्डला जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। बीती रात मंगलवार की रात्रि में नेशनल हाइवे 30 टिकरिया थाना क्षेत्र के शैलपुत्री रेस्टोरेंट के सामने ट्रक ओर चार पहिया बोलेरो वाहन की आमने सामने की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडला से जबलपुर की ओर चार पहिया वाहन सवारी लेकर बोलेरो जा रहा था। जबलपुर से मंडला की ओर जा रहै ट्रक में तभी शैलपुत्री रेस्टोरेंट के सामने दोनो की टक्कर हुई। जिसमें 3 लोग घायल हुए घटना की जानकारी प्राप्त हुई और 100 डायल और 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने तीनों घायलों को गंभीर देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया हैं। वही जानकारी के अनुसार ट्रक और बुलेरो की टक्कर में देर रात्रि टिकरिया थाना क्षेत्र में हुई जिमसें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जो की नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी का रहने वाले थे और सिंगरोली माइंस में कार्यरत था अपनी पत्नि और चालक के साथ बुलेरो में निकले थे सिंगरोली के लिए मैली तिराहा और टिकरिया के बीच ही घटना का शिकार हो गए मंडला कलेक्टर में आवक शाखा में महिला बाबू के जीजा जी जीजी थे जो घटना का शिकार बताए गए है। ट्रक UP 70 HT 6500 और बुलेरों एमपी 51 T 0908 है पत्नि को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है पति का आज पोस्टमार्टम होगा चालक भी मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। वही बताया गया की बोलेरों वाहन के सामने मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ हैं। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी। इस वाहन से पहले भी घटना हो चुकी है और जानकारी के अनुसार यह वाहन पुलिस विभाग फॉलो में उपयोग भी किया जाता है और इस वाहन में वयरलेश बत्ती से लेश होकर घूमते हुए भी देखा गया है। घटना वाहन चालक की लापरवाही से होने की जानकारी लग रही है।

Related posts

सुड़गांव में बंगाल से लाया गया आम का पौधा लगाया

Ravi Sahu

मंडला सीट से ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने चुना, जाने ओमकार का राजनैतिक करियर !

Ravi Sahu

सैनिक सम्मान के साथ दी आईटीबीपी जवान को अंतिम विदाई गृह ग्राम ग्वारा में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत सिंगारपुर के उपसरपंच बने राजेश चक्रवर्ती

Ravi Sahu

शहीद गिरिजेश कुमार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी एक शासकीय संस्थान का नामकरण शहीद के नाम पर होगा परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्माननिधि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंडला जिले के शहीद को दी श्रद्धांजलि

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी में बैठक संपन्न हुआ

Ravi Sahu

Leave a Comment