Sudarshan Today
मंडला

मंडला सीट से ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस पार्टी ने चुना, जाने ओमकार का राजनैतिक करियर !

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। मंडला लोकसभा सीट से आखिरकार नाम की घोषणा कर दी गई है,भाजपा ने जहाँ फग्गनसिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा है तो वही कांग्रेस ने डिंडोरी के वर्तमान विधायक ओमकार सिंह मरकाम को चुना है। यह दोनों प्रतिद्वंदी वर्ष 2014 में भी मंडला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है। जिसमे भाजपा के फग्गनसिंह कुलस्ते को जीत हासिल हुई थी।कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम का राजनैतिक करियरओमकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक विधायक हैं । ओमकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को कांग्रेस का युवा प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। ओमकार सिंह मरकाम मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री 2018 से 2020 तक थे। उन्होंने 2008 और 2013 में मध्य प्रदेश से विधान सभा चुनाव जीता । 2014 में ओमकार सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंडला लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गए थे, वह मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे है और वर्तमान में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य है।ओमकार सिंह मरकाम का जन्म 2 मई 1976 को डिंडोरी जिले के करंजिया ब्लाक के बर्नई गांव में हुआ था। दिवंगत श्री ननकू सिंह मरकाम के पुत्र ओमकार सिंह मरकाम ने समाजशास्त्र में एमए तक पढ़ाई की है। ओमकार सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सुधार और गरीबी समुदाय कार्यक्रम में रुचि रखते हैं।राजनैतिक सफर : ओमकार सिंह मरकाम वर्ष 1996 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1998 से वर्ष 2002 तक आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारी का दायित्व भी निभाया है। वे जिला युवा के महासचिव रहे हैं। वर्ष 1998 में कांग्रेस, 2001 में ब्लॉक युवा कांग्रेस, समनापुर के अध्यक्ष, 2003 से वर्ष 2008 तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव के अलावा राहुल गांधी ब्रिगेड, डिंडोरी के जिला अध्यक्ष रहे। उन्होंने कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया है,ओमकार वर्ष 2008 में पहली बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे वर्ष 2013 में दूसरी बार तथा वर्ष 2018 में तीसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए वही 2023 में चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए है।

Related posts

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Ravi Sahu

प्रेक्षक ने किया सामग्री वितरण केन्द्र एवं प्रशिक्षण का निरीक्षण

Ravi Sahu

(जनआंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय: राष्ट्रीय किसानी मंच) अमेरिकन कंपनियों के फल, सब्जी और दाल के आयात से किसान तबाह होंगे:- राज कुमार सिन्हा

Ravi Sahu

बड़ी खैरी मण्डला के तत्वाधान में नवरात्र महोत्सव मां नर्मदा की पूजन से आरंभ हुई घट स्थापना

Ravi Sahu

मोबाइल वेटनरी यूनिट से पशु चिकित्सा हुई बेहतर

Ravi Sahu

विश्व पर्यावरण दिवस में किया गया वृक्षारोपण

Ravi Sahu

Leave a Comment