मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंडला जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि बिछिया विधायक माननीय श्री नारायण सिंह पट्टा जी, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री कमल सिंह मरावी जी की अध्यक्षता में एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुघरी अध्यक्ष श्री अरविंद कुशराम के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री पट्टा जी द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा कर रणभूमि तैयार कर रूपरेखा बनाई गई जिसमें चुनाव की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बैठक में जिला मंत्री नेतराम साहू, मंडलम अध्यक्ष संजू पटेल, मंडलम अध्यक्ष अमर मांडवे,ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित,जनपद अध्यक्ष श्रीमति कौशल्या मरावी, जनपद सदस्य श्रीमति गीता मरावी,रुकमणि सोनवानी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता अरविंद झारिया, नगर अध्यक्ष पंकज झारिया,अशोक अहिरवार,जागेश्वर धार, रूपेश कुमार,सालिक करचाम,मोहन यादव, फूलसिंह मरावी, कार्यालय प्रभारी सुनील झारिया,दरबारी नरते,सिहारे करचाम, दुर्गा मरावी, सुरेश पड़वार, बसंत कोठी, रज्जू पंड्रो सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।