मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- आज दिनांक 23/7/2022 को जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती मनाया गया है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष एडवोकेट पंडित राकेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष मिश्रा, समाज सेवी संजय दुबे, ऋषि राय, राहुल श्रीवास, रेखा महोबिया, राजेश महोबिया, आशीष चौधरी, रेशमा अल्वी, विवेक दुबे सहित समस्त कांग्रेसियों के द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के समस्त संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।