संत रविदास जी महाराज की महाआरती करने पहुँचे नरसिंगहढ विधायक श्री मन्त महाराज राजवर्धन सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष बोड़ा राधेश्याम राजपूत व गणमान्य नागरिक
(सुदर्शन टुडे:- ओमप्रकाश राठौर बोड़ा)
बोड़ा:-बुधवार को दोपहर 3 बजे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में अहिरवार समाज द्वारा बोड़ा नगर में चल समारोह निकाला गया बड़ी धूमधाम से। चल समारोह की शुरुआत विशेष अथिति नरसिंहगढ विधायक महाराज श्री मन्त राजवर्धन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, पुर्व नपा अध्यक्ष कमल सिंह राठौड़, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देवसिंह रुहेला,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माखन जाटव, मण्डल महामंत्री दौलत सिंह सिसोदिया, हरिनारायण रुहेला,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौड़, समाज सेवी प्रदीप जैन ,अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकरणी सदस्य मान सिंह भास्कर आदि अतिथियों द्वारा संत रविदास आश्रम में सन्त शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर महाआरती की गई ।ओर सभी पधारें अतिथियों का अहिरवार समाज बोड़ा द्वारा साफा बांधकर ओर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह पूरे बोड़ा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए सन्त रविदास आश्रम पहूचा।इस अवसर पर भूपेंद्र राठोड ,ओमप्रकाश राठौर, पूरन अहिरवार पार्षद ,राकेश अहिरवार,गोकुल अहिरवार पूर्व पार्षद, पप्पू अहिरवार, सहित महिलाए ओर पुरूष ओर बच्चे मौजूद थे।