Sudarshan Today
aathnerbaitulbhainsdehi

संत रविदास जयंती पर हुआ विकास यात्रा का शुभारंभ।। नगर परिषद भैंसदेही द्वारा किया गया 67.00 लाख रू के कार्यो का शिलान्यास

नगर परिषद भैंसदेही द्वारा किया गया 67.00 लाख रू के कार्यो का शिलान्यास

बैतुल:- शासन के निर्देशानुसार देश के परम संत शिरोमणी रविदास महाराज जी की पावन जयंती पर रविवार को नगर परिषद भैंसदेही द्वारा विशाल विकास यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वार्ड क्रमांक 03 माॅ शारदा मंदिर से प्रारंभ हुआ, माॅ शारदा संत रविदास की प्रतिमा पर अतिथिगण नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूव भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, विकास यात्रा प्रभारी भीमपुर जनपद अध्यक्ष भैय्यालाल इरपाचे, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, अनुसुचितजनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार, विलास जोशी, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रमोद महाले, जनपद अध्यक्ष भैंसदेही यशवंती धुर्वे, अधिवक्ता संजय तिवारी, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चैहान, भाजपा मंडल महामंत्री केशर लोखंडे दिलीप घोरे पूर्व पार्षद अजय सिंह कौशिक, पूर्व कोआपरेटिव अध्यक्ष कृष्णराव नांवगे, पूर्व संचालक गोलू महाले दिनेश पटेल, माधोराव वडूकले, पार्षद जयसिंह कापसे, केरू पिपरदे, ब्रम्हदेव पटेल, आशुतोष राठौर, सुरजीत सिंह ठाकुर, गोलू राठौर, एस.डी.एम रीता डेहरिया, एस.डी.ओ.पी. एस.सी. बोहित, सी.एम.ओ. ए.आर.सावंरे, सी.ई.ओ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, नायब तहसीलदार, अखिलेश कुशराम, पूर्णा आंचलिक पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश कावडकर, अंकित राठौर, नगर परिषद भैंसदेही के यात्रा प्रभारी के.एस.उईके, प्रभारी अशोक कुबडे, दिपक मालवीय, द्वारा छायाचित्र पर दीपप्रज्जवलन माल्यापर्ण के साथ, कार्यक्रम की शुरूवात की गई। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी योजना की लाडलियों को आश्वासन प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को फीता काटकर गृह प्रवेश कराया गया, आदिवासी लोकनृत्य की पारम्परिक धुन के साथ विकास यात्रा प्रारंभ हुई। वार्ड क्रमांक 05 में 16 लाख की लागत से सी.सी. रोड का शिलान्यास, वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ। अंग्रेजी कन्या परिसर, सीएम राईज, अस्पताल का निरीक्षण किया गया, नगर परिषद में स्वल्पहार का आयोजन हुआ। शहीद स्मारक पर शहीदो के प्रति पुष्प चक्र अर्पित किये गये, डाॅ. बाबा सहाब अम्बेडकर, संत रविदास की प्रतिमा पर अम्बेडकर वार्ड में माल्यार्पण किया गया, काटोल मोहल्ले में 23 लाख से बी.टी. रोड के निर्माण का शिलान्यास हुआ। जगह जगह विकासयात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ,. वही नागरिको ंके समस्याओं को लेकर आवेदन सहित तत्काल निराकरण किया गया, वार्ड क्रमांक 11 में आर.सी.सी. ड्रेन नाली 28 लाख की लागत से शिलान्यास किया गया, विकासयात्रा के दौरान नगर परिषद भैंसदेही द्वारा 67 लाख के विकास कार्यो की आधारशिला रखी गयी।विकासयात्रा का विश्राम नगर के ऐतिहासिक रंगमंच गांधी धाम बाजार चैक भैंसदेही में किया गया, जिसमे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,भाजपा विधि प्रकोष्ट अध्यक्ष अधिवक्ता संजय ंितवारी, बाजार एवं राजस्व के सभापित सुरजित सिंह ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य प्रमोद महाले, विधानसभा विकासयात्रा संयोजन भैय्यालाल इरपाचे ने शासन की योजनाओं पर सारगर्भित प्रकाश डाला, नगर के प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने कहा कि आपने जो एक बहुमुल्य वोट देकर भाजपा सरकार बनाई है उसी का परिणाम है कि नगर में विकास की गंगा बह रही है। और यह विकास निरन्तर पव्रभाव मान रहेंगा। श्री सोलंकी ने 2002 जब कांग्रेस सरकार थी ओर 2003 के बाद नगर में विकास की यात्रा का अन्तर गणमान्य नागरिको ंके बीच रखा, उन्होने कहा कि 13 माह कि कमलनाथ के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ने संबल योजना के तहत सैकडों लोगो के नाम हटा दिये थे जिसके कारण दुर्घटना, सामान्य मृत्यु से मिलने वाले राशियों का लाभ जरूरत मंदो को नही मिल पाया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने अपने लगभग 8 साल के कार्यकाल के बारे में अपने संघर्ष के बारे में बताया कि मोक्षधाम, कुशाभाउ ठाकरे काम्प्लेक्स, बाजार का सिमेन्टीकरण को लेकर कांग्रेस के मित्रों ने ज्ञापन से लेकर विधानसभा प्रश्नकाल लगाकर नगर के विकास मे बाधा पैदा की परन्तु जिनकी नियति और नियत सही होते है वे विकास को रूकने नही देते है। आज नगर का प्रत्येक नागरिक इन कार्यो की सर्वत्र प्रशंसा करता है। विश्राम अवसर पर अंग्रेजी परिसर छात्रावास, कन्या छात्रावास, की छात्राओ द्वारा रंगारंग आदिवासी लोंकनृत्य की प्रस्तुती की गई। शासकीय कन्या हाईस्कूल की होनहार छात्रा जिसने भाला भेक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और नगर को गरवान्वित किया पुरूस्कृत किया गया, एकलव्य आवासीय विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। नगर परिषद भैंसदेही द्वारा संबल योजनाए राष्ट्रीय पेश्ंान योजना तहत, वृद्ध, विधवा पेंशन एवं खाद्यन्न पात्रता पर्ची के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा नगर परिषद के जनसेवक, राजा सारवान, श्रवण झाडखंडे, संतोष झांडखंडे, रमन चैहान, रामदास आठोल को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन योगेश सोनी एवं आभार प्रदर्शन लोकनिर्माण विभाग के सभापति आशुतोष राठौर द्वारा किया गया।

Related posts

साधना सिंह चौहान से मिला चिचोलीढाना का प्रतिनिधि मंडल

rameshwarlakshne

मोक्षधाम और तालाब पर का कब्जा: ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Ravi Sahu

5 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर सभी सिनेमाघरों में प्रसारित होगी मेरी मां कर्मा फ़िल्म

Ravi Sahu

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने सम्हाला मोर्चा

Ravi Sahu

सेवा और समर्पण के भाव से मनाया जन्मदिन वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों की सेवा के बाद जिला अस्पताल में किया रक्तदान

Ravi Sahu

जिले में रेत के काले कारोबार से दागदार हो रही अफसरशाही

Ravi Sahu

Leave a Comment