Sudarshan Today
baitul

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में महिला कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने सम्हाला मोर्चा

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल।आज मध्यप्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में पूरे देश में अव्वल स्थान पर है। जिसके लिए पूरी तरह भाजपा की सरकार और अपने आप को बेटियों का मामा कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं। एक भाजपा नेता बैतूल में सरेआम एक नाबालिग बालिका को अपनी हवस का शिकार बना लेता है। और भाजपा नाबालिग के साथ हुई हैवानियत से अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कह देती है कि, आरोपी का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। उक्त आशय के विचार महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसुजा ने व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार एक दिवसीय दौरे पर बैतूल पहुंची थी। जिनके साथ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल भी मौजूद थी। कुछ ही दिनो पूर्व शहर के एक इलाके में भाजपा के पूर्व एल्डर मेन रमेश गुलहाने पर नाबालिग के साथ दुराचार किये जाने का आरोप लगा था। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की कार में आग लगा दी थी। इस दौरान भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा था। इस मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष बैतूल पहुंची थीं।

जन आक्रोश रैली निकालकर किया विरोध

शुक्रवार दोपहर 1बजे दोनो महिला नेता गंज स्तिथ राधा कृष्ण धर्मशाला पहुंची थीं। कार्यक्रम स्थल पर बैतूल विधायक निलय डागा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती मोनिका निरापुरे, डागा फाउंडेशन की संचालक श्रीमती दीपाली डागा सहित महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्षों ने दोनो नेताओं का स्वागत किया। एक संक्षिप्त सभा के बाद कार्यक्रम में पहुंची हजारों महिलाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में उपस्तिथ महिलाओं ने एक स्वर में दुराचारी भाजपा नेता रमेश गुलहाने को फांसी देने की मांग की । इस दौरान महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश देखा गया।

Related posts

ग्राम पंचायत केकड़िया कला उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी की लापरवाही के चलते लगा ताला,

Ravi Sahu

manishtathore

हैडिंग सारणी हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर की थीं ढाबा संचालक की हत्याहथौड़ी से मारकर जला दी लाश

Ravi Sahu

लालकृष्ण अडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उनको बधाई

Ravi Sahu

कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

Ravi Sahu

बोरदेही अस्पताल में एमबीबीएस डाक्टर नहीं होने से मरीज होते परेशान टेली मेडेसिन के भरोसे बोरदेही अस्पताल

Ravi Sahu

Leave a Comment