Sudarshan Today
baitul

लालकृष्ण अडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर उनको बधाई

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे

मुलताई; भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनके अहम किरदार के बारे में आचार्य चाणक्य और सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका के बारे में सभी को पता हैं। इतिहास गवाह हैं कि इन्होंने भारत की राजनीति में अपने कुशल नेतृत्व और राजनीतिक कौशल का परिचय देकर कितना बड़ा किरदार निभाया हैं। आजादी के बाद से ही देश और उसके अधिकतर राज्यों में अधिक समय तक जिस पार्टी की सत्ता थी वह थी कांग्रेस। कांग्रेस की विचारधारा को कुछ समय के लिए जयप्रकाश नारायण ने चुनौती जरूर दी थी। लेकिन एक कुशल राजनेता के रूप में जिनके भाषण की अपनी ही एक अलग शैली थी कांग्रेस की विचारधारा को स्थायित्व रूप से भाजपा ने जो टक्कर दी और भाजपा को एक बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित करने में और भाजपा को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने में भाजपा के लौह पुरुष लालकृष्ण आडवाणी ने जो अहम भूमिका का निर्वाहन किया उनके कुशल नेतृत्व से देश की जनता भली भांति परिचित हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में देश में जो रामरथ यात्रा निकाली थी उस रामरथ यात्रा ने ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की पृष्ठभूमि को तैयार किया। जिसका सुखद परिणाम आज अयोध्या में बने भव्य दिव्य मंदिर के रूप में देख सकते हैं। “लालकृष्ण आडवाणी ने ही कहा था कि, मंदिर वही बनाएंगे इसे कौन रोक सकता हैं”। ये शब्द आज साकार हो गए। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारत की राजनीति में भाजपा को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाने में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री, पूर्व गृहमंत्री, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की प्रमुख भूमिका रहीं। उनकी संगठन में काम करने की शैली, उनकी पार्टी पर पकड़ ये सब बात बताती हैं कि कार्यकर्ताओं के बीच वे कितने लोकप्रिय रहें हैं। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” के लिए उनके नाम की घोषणा किए जाने से पूरा भाजपा परिवार सहित देश वासियों में खुशी की उमंग हैं। लालकृष्ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” दिए जाने की घोषणा पर उनको और उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई शुभाकमनाएं।

राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कल बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 18साल की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए

Ravi Sahu

ताप्ती परिक्रमा मार्ग का निमार्ण किया जाए प्रधानमंत्री से मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति ने की थी मांग

Ravi Sahu

जिले में दो कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की चुनावी रणनीति है जिसे गुटबाजी ना समझे मिडिया प्रभारी श्री गुप्ता

Ravi Sahu

प्रवीण गुगनानी सिंगापुर मलेशिया की अध्ययन यात्रा के लिए जाएंगे

Ravi Sahu

प्रहार से खड़े प्रत्यासी राहुल चौहान ने बड़ाई बीजेपी कांग्रेस की टेंसन

Ravi Sahu

विधायक ब्रहम्मा भलावी के पत्र के बाद भी नही थम रहा अवैध रेत-कोयले का कारोबार

Ravi Sahu

Leave a Comment