Sudarshan Today
baitul

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कल बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 18साल की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए

सुदर्शन टुडे समाचार बैतुल रामेशवर लक्षणे ज़िला ब्यूरो चीफ

कांग्रेस ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार से लेकर बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर नाकामयाब होने पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने आज बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई आरोप लगाए ।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पार्टी के सचिव सिद्धार्थ राजमल की मौजूदगी में कहा कि पिछले 18 साल में सरकार कई मोर्चा पर असफल हुई है। उसने चौपट राज स्थापित किया है। यह सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर फेल रही सरकार है। उन्होंने बताया कि इस समय 22 लाख बच्चे वोटर लिस्ट में रजिस्टर हुए है। ये आबादी 3 करोड़ आबादी 18 से 39 साल की है। पीएम के ई श्रम पोर्टल पर एक करोड़ 70 लाख रजिस्टर्ड बेरोजगार दर्ज है। जबकि 2 करोड़ 9 लाख युवा बेकार घूम रहे। इसे भाजपा के नेता सुचारु राज कह रहे हैं।गुप्ता ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर फेल हुई है। आज गरीब का जीना दुभर है। पहले 40 लाख लोग राशन लेते थे। आज 5 करोड़ लोग राशन ले रहे। ये प्रदेश में 20 फीसदी की ग्रोथ रेट बता रहे हैं। जबकि यह आंकड़ों की बाजीगरी है।प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा की पीएम से लेकर सीएम तक रोज दस झूठ बोलते हैं। यह संघ का फॉर्मूला है। पूरी दुनिया में कट्टरपंथी शिक्षा पर हमला करते हैं। एमपी में 30 हजार स्कूल बंद किए गए, जो अधिकांश एसी एसटी क्षेत्रों में बंद कर दिए गए है। इनमें एकल परिसर, बच्चे कम होने के नाम पर बंद किए गए हैं।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश सचिव समीर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रज पांडे शामिल थे

Related posts

सरकार जरा हमारी भी सुनो गुहार घोघराढाना में पानी की विकराल समस्या नाकाम साबित हुई सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना

Ravi Sahu

हेमंत की सहजता-सहृदयता से अभिभूत हुए ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद

Ravi Sahu

कुंभकरण के पुतले के सामने बजाया ढोल : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बोले अब तो जागो सरकार

Ravi Sahu

भाजपा विधि प्रकोष्ठ मुलताई द्वारा डॉक्टर मोहन यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री की नई जिम्मेदारी दी जाने पर दी बधाई

Ravi Sahu

पेयजल समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

हाइवे किनारे टपरे में परोसा जाता था जंगली जानवरों का मांस और कच्ची शराब,रेंज अफसर ने रँगे हाथों पकड़ा

Ravi Sahu

Leave a Comment