सुदर्शन टुडे राजगढ़
राजगढ़।केंद्र सरकार द्वारा हाल ही मैं पैश किये गए बजट की प्रमुख बातों व विशेषता बताने को लेकर राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव ने बजट के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराते हुए कहा कि, बजट की जो विशेषता व प्रमुख बिंदु है वह आमजन तक पहुंचे,उसी को लेकर हर जिले में प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही है, उसी क्रम में राजगढ़ जिला भाजापा कार्यलय में भी उक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पैश किया है,उसमें हर एक वर्ग का ध्यान रखा गया है, साथ ही किसानों व्यापारियों वाह गरीबों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्होंने दी उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा राष्ट्रहित में निर्णय लेते हुए काम करती है यही कारण है कि हाल ही में पेश हुए बजट में भी सभी समुदायों का विशेष ध्यान रखते हुए बजट पेश किया गया है।और आगामी दिनो मे देश कैसे और अधिक उन्नति करे, इस बात का भी ध्यान इस बजट में रखा गया है।
उक्त प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान,विधानसभा प्रभारी,मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी ,श्याम गुर्जर व भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।