Sudarshan Today
rajgarh

दिशा बोध शिविर में बच्चों ने जानी पुलिस थाना एवं डाकघर की कार्यवाही।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

पुण्यभूमि भारत विषय पर प्रांतीय सहसचिव ने किया मार्गदर्शन।

 

राजगढ़/ब्यावरा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की योजना से आयोजित दिशाबोध शिविर के उद्घघाटन के अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के सह सचिव एवं राजगढ़ जिले के जिला प्रतिनिधि चंद्रकांत त्रिपाठी का पुण्यभूमि भारत विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भैया/बहिनों को भारत के सांस्कृतिक मानबिंदुओ एवं ऐतिहासिक स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उनकी जिज्ञासाओ को भी पूर्ण कर उन्हें अध्ययन करने हेतु प्रेरित भी किया। भैया /बहिनो को इन स्थानों का अवलोकन कर अपने भारत के गौरवशाली मानबिंदुओ को देखने हेतु भी कहा गया। द्वितीय सत्र में सभी भैया-बहिनो ने नगर के मुख्य डाकघर एवम् पुलिस थाने का अवलोकन किया तथा वहां संचालित कार्यालयीन कार्य का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्धारा परियोजना कार्य का लेखन एवम् दिनचर्या के वारे में समूह चर्चा की गई। इस अवसर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं श्रम साधना के साथ अंतिम सत्र का समापन हुआ।

Related posts

कानूनी साक्षरता और कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 07 एवं 08 को

Ravi Sahu

वित्तीय समावेशन शिविर बेकिंग सेवाओं का लाभ अवश्य लेना चाहिए

Ravi Sahu

भाजपा मंडल ब्यावरा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित,,,

Ravi Sahu

रविवार को सुबह 10 बजे तक छाया रहा गहरा कोहरा।

Ravi Sahu

एडीबी के कार्यकारी निर्देशक बोले.. विश्व में यह तकनीकी सबसे उन्नत सिंचाई परियोजना।

Ravi Sahu

नपा अध्यक्ष ने किया स्कूल का निरीक्षण, गायब मिले शिक्षक तो कुर्सी लगाकर वही बैठे।

Ravi Sahu

Leave a Comment