Sudarshan Today
MACHALPUR

शासकीय हाई स्कूल लखोंनी में एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

माचलपुर (प्रदीप बंसल)

समीपवर्ती ग्राम लखोनी शासकीय हाई स्कूल में दिनांक 2 फरवरी 2023 को एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता आयोजित हुई सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार मां सरस्वती का पूजन अर्चन संस्था प्राचार्य चंद्रप्रकाश बैरागी द्वारा किया गया इसके पश्चात संस्था प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत विविधताओं का देश है और भारत में कई तरह की संस्कृति और धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं इसके बाद भी भारत में रहने वाले लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक दूसरे को अपना मानते हैं इसीलिए हमारा भारत है एक है और श्रेष्ठ है इसके पश्चात संस्था शिक्षको परेश कुमार सोनी बलराम मालवीय श्री जगदीश कुमार नामदेव द्वारा सहभागी राज्य पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड और मणिपुर की भौगोलिक, सांस्कृतिक रीति रिवाज , पर्यटन आदि विषय पर एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत निबंध ,वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें निबंध में प्रथम स्थान शानू बी द्वितीय स्थान लोकेंद्र सिंह एवं तृतीय स्थान अभिषेक राठौर ने हासिल किया , वाद विवाद में प्रथम स्थान नंदनी बैरागी द्वितीय स्थान अरुण सेन एवं तृतीय स्थान प्रियंका कुवर ने हासिल किया !

Related posts

प्रशासन की अनदेखी से माचलपुर खरीदी केंद्र पर सेंपल के नाम पर मनमानी लूट 

Ravi Sahu

संस्कार सेना के तत्वदान में मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Ravi Sahu

जनसवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

*शोभायात्रा निकालकर राठौर समाज ने मनाई वीर दूर्गादास राठौड़ की जयन्ति

Ravi Sahu

शादी विवाह के सीजन में बैंको में रूपये की कमी से किसान व्यापारी हो रहे परेशान

Ravi Sahu

विधायक के प्रयास से नगर को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल

Ravi Sahu

Leave a Comment