Sudarshan Today
ganjbasoda

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो आभियान की बैठक सम्पन्न

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

जिला कांग्रेस कार्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की आगामी रुपरेखा को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला प्रभारी विनीत दांगी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशंक कुमार जैन की उपस्थिती में आयोजित हुई। कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी संतोष पटेल एवं सह प्रभारी अशोक कुशवाह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया जो कि आगामी 26 जनवरी से पूरे देश एवं प्रदेश में चालू होना है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद हुसैन कल्लू मामा एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, ककरावदा ब्लाक के अध्यक्ष खिलान सिंह रघुवंशी, गंज बासौदा के ब्लाक ग्रामीण एवं नगर के प्रभारी तोरण सिंह रघुवंशी व संतोष पाल ने संबोधित किया।
उक्त कार्यक्रम में विद्या यादव, पार्षद मंजू कुशवाह, श्वेता जैन, इशरार खान, महेद्र दांगी, अंकुर गुप्ता, अरुण शर्मा, गौरव तिवारी सहित समस्त मंडल एवं सेक्टर के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

पाॅस्को एक्ट के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Ravi Sahu

खाद्य एवं औषधि निरीक्षण दल दुकानों से लिए सैंपल

Ravi Sahu

चुनरी यात्रा के 22 वर्ष पूर्ण होने पर हुए कई आयोजन

Ravi Sahu

नगरीय क्षेत्र के निशक्त जनों और दिव्यांगों को प्रमाण पत्र हेतु शिविर

Ravi Sahu

गैर इरादतन हत्या के आरोपी 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Ravi Sahu

आदिवासी बस्ती में विधायक ने जरुरतमंदों को कंबल बांटे

Ravi Sahu

Leave a Comment