Sudarshan Today
ganjbasoda

आदिवासी बस्ती में विधायक ने जरुरतमंदों को कंबल बांटे

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

विगत कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कंपकंपाती ठंड में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे हालातों में गरीबों के पास ठंड से बचने के लिए सीमित साधन और गर्म कपड़ों का अभाव रहता है। ऐसे जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस हेतु बुधवार को क्षेत्रीय विधायक लीना जैन ने ग्राम डिडो़ली की आदिवासी बस्ती में पहुच कर बढ़ती सर्दी को देखते हुए 100 परिवारों को गर्म कंबल का वितरण किया एवं शासकीय माध्यमिक शाला डिंडो़ली का औचक निरीक्षण किया। तो वही इस अवसर पर ग्राम के चार वरिष्ठ ग्रामवासियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राज रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र रघुवंशी, डाॅ. राजेश शर्मा, देवू रघुवंशी, यशवंत रघुवंशी, ओमकार रघुवंशी, भूपेंद्र ठाकुर, राजकुमार जैन, हिम्मत सिंह रघुवंशी, गोपाल आचार्य, केपी महाराज, कारे लाल अहिरवार, कमल सिंह कुशवाहा, संजीव महाराज, नरेश महाराज, गणेश राम कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

“एक थाल-एक ख्याल” स्नेह यात्रा का हुआ शुभारंभ देश भक्त , देव भक्त, मातृ भक्त, पितृ भक्त बने – साध्वी सत्यव्रतानंद

Ravi Sahu

शराब पीने वालो के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

Ravi Sahu

भाजपा मंडल की टिफिन पार्टी में शामिल हुई विधायक

Ravi Sahu

अभिभाषक संघ हुआ आहत, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

महायज्ञ के संपन्न होने पर हनुमानगढ़ी को लगा सवा मन का भोग

Ravi Sahu

गाँव गाँव घर घर पहुंच रहे हरिसिंह जनता से मांग रहे समर्थन

Ravi Sahu

Leave a Comment