Sudarshan Today
ganjbasoda

भाजपा मंडल की टिफिन पार्टी में शामिल हुई विधायक

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)

विधानसभा अंतर्गत त्योंदा मंडल की टिफिन बैठक संपन्न हुई। स्थानीय सांस्कृतिक भवन में पार्टी के कार्यक्रम अनुसार त्योंदा मंडल की टिफिन पार्टी समरसता बैठक का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने एवं उन्हें लाभ दिलाना बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।आपसी चर्चाओं के पश्चात सभी ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक लीना जैन मौजूद रही। तो वही इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भारत सिंह कुर्मी ग्राम हंसुआ एवं पूरन सिंह कुर्मी ग्राम पंचपीपरा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टिफिन पार्टी में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

धर्म और राष्ट्र की रक्षा सुख सुविधा त्यागे बिना नहीं कर सकते – स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य

Ravi Sahu

श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के पूर्व कलश यात्रा रविवार को

Ravi Sahu

पटाखे जैसी तेज आवाज पर यातायात पुलिस की चालानी कार्यवाही

Ravi Sahu

आशा उषा कार्यकर्ताओं ने किया भजन कीर्तन

Ravi Sahu

2 दिन से लापता 23 वर्षीय युवती को तलाशने में जुटी पुलिस पॉलिथीन बैग से युवती के गायब होने का पता चला

Ravi Sahu

आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 26 वें दिन भी जारी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं हो रही हैं प्रभावित कार्यकर्तायें हो रही है बीमार

Ravi Sahu

Leave a Comment