Sudarshan Today
ganjbasoda

आशा उषा कार्यकर्ताओं ने किया भजन कीर्तन

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

आशा उषा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी रही। आप को बता दें कि विगत 15 मार्च से आशा उषा कार्यकर्ता संगठन अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसमें ब्लॉक बासौदा और त्योंदा की लगभग 300 आशा उषा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय शासकीय अस्पताल स्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिनभर भजन कीर्तन गाकर अपनी मांगों को भाजपा सरकार द्वारा शीघ्र मानने की भगवान से प्रार्थना की। संगठन कि 8 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांगे यह है कि उन्हें शासकीय कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रूपए प्रतिमाह दिया जाए। वर्तमान में कार्यकर्ताओं को सिर्फ 2000 रुपए मानदेय मिल रहा है उसको बढ़ाकर निश्चित मानदेय 10000 रुपए दिया जाए। हमारी कार्य करने की समय सीमा निर्धारित हो। कार्यकर्ताओं के वाउचर उनके हस्ताक्षर से स्वप्रमाणित व मान्य किए जाएं। आरोग्य केंद्र पृथक किया जाए। बगैर किसी लिखित आदेश के जिस पर राशि का उल्लेख ना हो ऐसे कार्यों और विभागीय कार्यों के अतिरिक्त किसी कार्य के लिए बाध्य ना किया जाए। अन्य सभी कार्य का भुगतान समय पर किया जाए और राज्य शासन द्वारा जारी दुगनी पोषण राशि का भुगतान अति शीघ्र किया जाए आदि है।

Related posts

सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर किसानों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

Ravi Sahu

जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन फूटी, जल सप्लाई हुई बाधित

Ravi Sahu

धर्म और राष्ट्र की रक्षा सुख सुविधा त्यागे बिना नहीं कर सकते – स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य

Ravi Sahu

स्वयं सेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में किया फॉलोअप विजिट

Ravi Sahu

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की जैन मुनि संघ की भव्य अगवानी

Ravi Sahu

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो आभियान की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment