Sudarshan Today
SILWANI

गोसेवा के बिना गोविंद की कथा अधूरी भगवान की भक्ति करे सब करें पर गौ वंश की जरूर सेवा करें,: ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली धाम।

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी।।अंचल के ग्राम भैरो जी डुंगरिया में रघुवंशी (भोपा) परिवार द्वारा आयोजित कथा के दूसरे दिवस कथा व्यास ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली मांगरोल धाम ने भक्तो को उपदेश देते हुए कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही हैं गौ माता की सेवा करें, गौ वंश की सेवा मात्र से जीव भगवान की शरण पाता है,जो गौ वंश की सेवा नही करता,वो मानो श्री कृष्ण जी से भी विमुख है। भगवान की भक्ति करे सब करें पर गौ वंश की जरूर सेवा करें,ये धरा गौ वंश की है और आज गोवंश की स्थिति दयनीय है।सेवा करें,घर रखे गौ वंश को जिस घर गौ वंश की सेवा होती है बहा भगवान सदा के लिए निवास करते है।, मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नही मिला हैं,लेकिन आज का जीव भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ हैं। मानव जीवन का उद्देश्य भगवान भजन है धर्म कर्म हैं। मानव का जीवन का उद्देश्य सिर्फ भगवान भक्ति ही होना चाइए। भगवन से बढ़कर कोई धन सम्पदा नहीं है। इस संसार में।भागवत कथा श्रवन करने वाले भक्तो का सदैव कल्याण होता है। कथा वाचक ने कहा की। आप सब पर श्री कृष्ण की कृपा हैं। जिसकी वजह से आज कथा का आनंद ले रहे है श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर पा रहे हैं। यदि भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं तो कथा में प्यासे बन कर आए,कुछ सीखने के उद्देश्य से, पाने के उद्देश्य से आएं तो ये भागवत कथा सीधा सीधा जीव आत्मा को परमात्मा के श्री चरणों की ओर ले जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवान कथा के समय स्वयं श्री कृष्ण आपसे मिलने आए है। जो भी इस भागवत के तट पर आकर विराजमान हो जाता है। भागवत उसका सदैव कल्याण करती है। एव मोक्ष पर्यंत्र की यात्रा कराती है।कथा में शुकदेव जी के जन्म का वृतांत का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है।

Related posts

सिलवानी। पंच दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन कथा से पूर्व नगर में ग्रामवासियों व समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा

Ravi Sahu

विकास यात्रा का तहसील में कल से होगा प्रवेश

Ravi Sahu

20 तारीख को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सिलवानी में विशाल आमसभा को लेकर बैठक

Ravi Sahu

पंचायत सहायक सचिवो के द्वारा मानदेय एवं नियमितीकरण को लेकर एसडीएम रवीश कुमार को सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

एसडीएम सिलवानी के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को यूरिया वितरण में किसानो को पर्याप्त मात्रा मेें न मिलने एवं अनिमितायें होने के सबंध में ज्ञापन सौंपा ।

Ravi Sahu

विकास यात्रा में विधायक रामपाल सिंह कर रहे है स्कूली बच्चो को प्रमाण पत्रो का किया वितरण

Ravi Sahu

Leave a Comment