Sudarshan Today
KASRABAD

56 करोड़ 44 लाख रुपए का नकली बायोडीजल भेज चुके

 

फरार 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सुदर्शन टुडे से संवाददाता सेवकराम चौबे

कसरावद तहसील के आगरा मुम्बई पर स्थित निमरानी में नकली बायो डीजल बेचने के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज खरगोन में सीजीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ने चारो आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड बलकवाडा पुलिस को सौंपा दिया। 55 दिनों बाद धराए आरोपी आज न्यायालय में पेश होने के दौरान कैमरा देखकर चेहरा छुपाते नजर आये। प्रशासन ने दो माह पूर्व नकली डीजल के पंप को नेस्तनाबूत करते हुए करोड़ों रुपए कीमत का करीब तीन लाख लीटर नकली डीजल सहित केमिकल और पीडीएस का गेंहू भी जब्त किया था। आरोपियों द्वारा करीब 56 करोड़ 44 लाख रुपए का नकली डीजल की बिक्री कर चूके है। 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर बलकवाड़ा पुलिस अब जरूरी कागजात दस्तावेज की विवेचना करेगी। बलकवाडा थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने मीडिया को बताया की बायौ डीजल के नाम पर कैमिकल मिलाकर नकली डीजल बनाने के मामले में महेश अग्रवाल, मातादीन, रौनक और पलाश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। माननीय न्यायालय से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपीयो से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज जप्त किये जायेगे। विवेचना के दौरान अगर कोई आरोपी की जानकारी मिलती है तो गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपीयो ने 56 करोड 44 लाख रूपये का बायौ डीजल बेचकर केन्द्र और राज्य सरकार को चार चार करोड रूपये का जीएसटी दिया था। पुलिस ने इन्दौर और बडवानी जिले के सेंधवा सीमा क्षेत्र से आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

Related posts

मजदूरों का प्रदर्शन पीडीपीएल कंपनी के सामने हड़ताल पर बैठे

Ravi Sahu

महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, मंदिरों में भक्तों की भीड़ विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा-अर्चना

Ravi Sahu

भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे संगठन का गठन।।

Ravi Sahu

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Ravi Sahu

नर्मदा तट पर महिला खिलाड़ियों के सम्मान में कृषि मंत्री की ईनाम की घोषणा

Ravi Sahu

विधायक सचिन यादव ने बलकवाडा उद्वहन सिंचाई योजना के प्रथम चरण में सिंचित होने वाले कृषि रकबे का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment