Sudarshan Today
निवाडी

निवाड़ी जिले के कॉंग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

 

 

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय 

 

निवाडी।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी व मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीश पटैरिया के नेतृत्व में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से निवाड़ी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई देकर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने में निवाड़ी विधानसभा की तैयारी की रूपरेखा के बारे में अवगत कराते हुए निवाड़ी में ज़िला कांग्रेस के संरक्षण में चल रही 90 दिन में 750 किमी की परिवर्तन पदयात्रा की 1 माह में हुई यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी भी कमलनाथ के समक्ष रख कर निवाडी विधानसभा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत का भी भरोसा दिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जिला अध्यक्ष प्रकाश दांगी एवम पीसीसी सदस्य रजनीश पटैरिया की कार्यप्रणाली एवं पदयात्रा की प्रशंसा की। साथ ही रजनीश पटेरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जिले में हुए भ्रष्टाचार, घोटालो सहित बिगडती क़ानून व्यवस्था को लेकर भी अवगत करवाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह दांगी,  प्रदेश प्रतिनिधि रजनीश पटैरिया, चंद्पाल सिंह परमार, पुष्पेन्द्र बहादुर खरे, संगठन मंत्री रमेश खरे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर सिंह यादव , जिलाउपाध्यक्ष  चंद्रभान सिंह दांगी , मंडलम अध्यक्ष हेमंत समेले, मंडलम अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, मंडलम अध्यक्ष हरिमोहन बाथम, जिला महासचिव शिवम नायक, नूरी खांन, जयदीप दुबे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

होनहार लेखक कौशल किशोर ने किया प्रदेशभर में निवाड़ी जिले का नाम रोशन,विधानसभा में अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों ने किया पुस्तक का विमोचन

Ravi Sahu

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, कार्य पूर्ण करने पर सुपरवाइजर को दिए गए कारण बताओ नोटिस

Ravi Sahu

चाणक्य अकैडमी के छात्रों ने सेमिनार में समझा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को

Ravi Sahu

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में युवाओं को दिलाई गई शपथ

Ravi Sahu

जनचर्चा एवं संवाद के माध्यम से किया सूदखोरी के विरूद्ध लोगों को जागरूक

Ravi Sahu

महीनों से नाले के पानी की नहीं हो रही निकासी, बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप बारिश के मौसम में एक बार फिर से नगर वासियों को नाले के पानी से झेलना पड़ सकती है समस्याएं

Ravi Sahu

Leave a Comment