Sudarshan Today
raisen

प्रकरणों की जांच में तेजी लाकर 15 दिवसों में स्वीकृति की कार्यवाही की जाए- कलेक्टर श्री दुबे

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रायसेन (म0प्र0)
समाचार

229 प्रकरणों में एक करोड़ 86 लाख रूपए की राहत राशि स्वीकृत
जिला सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित

रायसेन, 06 जनवरी 2023
अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में माह अप्रैल 2022 से दिसम्बर 2022 तक के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रकरणों की जांच में तेजी लाकर 15 दिवसों में स्वीकृति की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि प्रकरणों पर संबंधित विभाग या अधिकारी पूरी तत्परता के साथ कार्रवाई करें ताकि प्रकरण अधिक समयावधि तक लंबित न रहे। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में कोई भी प्रकरण कार्यवाही हेतु लंबित ना रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अत्याचार निवारण प्रकरणों, उनके निराकरण, पीड़ित को स्वीकृत तथा वितरित राशि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को प्रकरणों की जांच की कार्यवाही गंभीरतापूर्वक तथा तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि कम से कम समय में विवेचना कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जा सके।
बैठक में जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक सुश्री सरिता नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि माह अप्रैल 2022 से माह दिसम्बर 2022 तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुल 229 प्रकरणों में एक करोड़ 86 लाख 62 हजार 500 रू की राहत राशि स्वीकृत की गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के 166 प्रकरणों में एक करोड़ 11 लाख 50 हजार रू की राशि स्वीकृत की गई है। इनमें 63 प्रकरणों में 44 लाख 25 हजार रू की राहत राशि पीड़ितों को वितरित कर दी गई है। शेष प्रकरणों में बजट प्राप्त होते ही राशि वितरित की जाएगी।
इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के 63 प्रकरणों में 75 लाख 12 हजार 500 रू की राहत स्वीकृत की गई है। इनमें 55 प्रकरणों में 68 लाख 50 हजार रू की राशि वितरित कर दी गई है तथा शेष प्रकरणों में शीघ्र राहत राशि वितरित की कार्यवाही की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक ने बताया कि शेष राहत राशि वितरण हेतु बजट आवंटन के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भेजा गया है। बजट प्राप्त होते ही शीघ्र राहत राशि वितरित की जाएगी। बैठक में विशेष लोक अभियोजक श्री धनीराम विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

खामखेड़ा में शराबबंदी को लेकर महिलाएं हुईं लामबन्द,महिलाओं ने थाने में दिया ज्ञापन:अवैध शराब बिक्री से घरेलू विवाद बढ़े, बंद किया जाए

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में अब तक दो लाख 24 हजार से अधिक महिलाओं के भरे गए ऑनलाईन आवेदन

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक से जिले की 2956 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के खाते में अंतरित किए एक करोड़ 33 लाख 20 हजार रू

Ravi Sahu

जनसामान्य के पास पहुंचकर दिया जा रहा है योजनाओं का लाभ- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

Ravi Sahu

शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर संस्था प्रबंधक तथा केन्द्र प्रभारी निलंबित

Ravi Sahu

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक-16 अम्बेडकर नगर में कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Ravi Sahu

Leave a Comment