Sudarshan Today
rajgarh

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 21वें दिन समाप्त

बे नतीजा रही हड़ताल

 

संविदा कर्मचारियों ने अपना ज्वाईनिंग पत्र सौंपा सीएमएचओ को

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

राजगढ़।गुरूवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने और काम पर लौट आने संबंधी पत्र कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सोनगिरा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दीपक पिप्पल को सौंप दिया। कर्मचारियों की हड़ताल प्रदेश स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा एक माह के आशवासन मिलने पर समाप्त की गई है। बुधवार को दिनभर इस संबंध में जिले के कर्मचारियों और प्रदेश स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों में चर्चा चलती रही। कर्मचारियों का कहना था कि बिना लिखित आदेश के हड़ताल को समाप्त नहीं किया जाएगा। वहीं प्रदेश स्तरीय संगठन का कहना था कि वरिष्ठ अधिकारियों और विभाग के मंत्री प्रभुराम चौधरी के द्वारा दिए गए आशवासन पर हड़ताल को समाप्त करना उचित होगा।
संविदा जिलाध्यक्ष सुधेंदु श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बैनर तले हमने 15 दिंसबर से हड़ताल शुरू की थी। उनसे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मांगे माने जाने के संबंध में एक माह का समय मांगा गया। इस पर हड़ताल को एक माह के लिए स्थागित कर दिया गया है। यदि एक माह में मांगों के निराकरण संबंधी कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं तो पुनः आंदोलन की रूप रेखा तय की जाऐगी।

छलक उठीं आंखे

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना कुछ मिले ही हड़ताल समाप्त करना पड़ी । 21 दिवस की इस हड़ताल में प्रत्येक संवदिाकर्मी ने अपना बहुत कुछ दावं पर लगाया था। हड़ताल समाप्त होने और खाली हाथ पंडाल से लौटने का दर्द बरबस ही कई लोगों की आंखों से छलक उठा । इस हड़ताल के दौरान प्रदेश में जहां दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं राजगढ़ सीएमएचओ आफिस में पदस्थ दीपक सक्सैना जेल से लौटने के बाद आज भी लकवाग्रस्त होकर अस्पताल में भर्ती है। साथ ही हड़ताल के पंडाल में आने वाले कुछ कर्मचारी सड़क दुर्घटना के शिकार होकर घायल भी हुए। इतना कुछ गवांने के बावजूद कर्मचारियों के हाथ खाली के खाली ही रहे।

Related posts

बेटियों ने मिलकर शुरू किया लाडली बेटी चाय स्टोल।

Ravi Sahu

रुका पलायन समृद्धता की ओर बढ़ता किसान।मोहनपुरा, कुंडालिया से बड़ा सिंचाई का रकबा,किसान के घर बड़ी रोनक।48 हजार से सिंचाई का रकबा पहुंच 2 लाख 10 हजार हेक्टियर।

Ravi Sahu

न्याय यात्रा निकाल कर सौंपा ज्ञापन।भुगतान संबंधी सीएम हैल्प लाईन पहुंची 798 पर।

Ravi Sahu

गरीब के साथ मारपीट कर जमीन हड़पने वाली सरपंच को धारा 40 का नोटिस।

Ravi Sahu

बड़े आशिक का जनाजा है, बड़े अच्छे से बिदाई करें !गृह मंत्री अमित शाह खिलचीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर गरजे गृहमंत्री।

Ravi Sahu

समाज की गरीब बेटियों की शादी में बुजुर्ग ने दी 51 हजार की राशि।

Ravi Sahu

Leave a Comment