Sudarshan Today
lakhnadun

तुलसीराम गोल्हानी को मिला हिंदी गौरव सम्मान हुए सम्मानित

 

हिंदी के उत्थान में जिन जिन का अवदान उनकी सेवा पर उन्हें यह गौरव सम्मान

सिवनी लखनादौन

सिवनी जिले के छोटे से गांव लखनादौन ब्लाक के भजिया गांव के रहने वाले है तुलसीराम गोल्हानी वर्तमान में हिंदी मंच से जुड़े हुए हैं तुलसीराम गोल्हानी को हिंदी समर्थक मंच द्वारा प्रदत्त हिंदी गौरव सम्मान 2022 सम्मान में सम्मानित किया गया है।अपनी मातृ भाषा हिंदी के प्रति इनका समर्पण रहा है और अपनी कविता और रचनात्मक कार्य में लगाव रखते हैं और पहले से ही नाटक मंच में संचालक का काम भी किया करते थे और अभिनय रुचि मंच कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता हैं।तुलसी राम गोल्हानी अधिवक्ता पद पर भी रह चुके हैं वर्तमान में शासकीय पी जी महाविद्यालय सिवनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं कवि सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं और बुंदेली भाषा काव्य के धनी है।तुसली राम गोल्हानी को हिंदी गौरव सम्मान में सम्मानित होने पर और सफलता प्राप्त करने पर ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाए दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है गांव में खुशी का माहौल बना और तुलसी राम गोल्हानी ने ग्रामवासी छोटे बड़े भाईयो का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ग्राम पंचायत धनककड़ी के पदाधिकारी बन बैठे हैं भ्रष्टाचारी….

Ravi Sahu

Leave a Comment