Sudarshan Today
badnagar

जो शिव भक्ति में लग जाता उसका स्वयं भोलेनाथ करते है बेड़ा पार :-पंडित शास्त्री

 

कलश यात्रा के साथ ही शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा

बदनावर। कलयुग में केवल भगवान के नाम का स्मरण हमारे कष्टों को काट देता है। शिव महापुराण कथा कहती है कि आपने अगर 7 दिन तक नियम और संयम रखकर भाव के साथ में कथा का श्रवण कर लिया तो जीवन में सारे दुख भोलेनाथ हर लेते हैं। भागवत कथा 7 पीढ़ियों के पितरों को तारती है, तो शिव महापुराण एक बार विधि विधान से सुन लेने से 21 पीढ़ियों के पितरों का उद्धार हो जाता है।
यह बात यहां प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर में रविवार से शुरू हुई शिव महापुराण कथा में कथावाचक राष्ट्रीय कथा व्यास पं महेश पाराशर शास्त्री ने प्रवचन में कही । शास्री ने कहा कि हमारे बच्चों को धर्म से जोड़कर संस्कारवार बनाना पड़ेगा। बच्चों को कुपुत्र नहीं सुपुत्र बनना है तभी माता पिता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की लीला अपरंपार है, जो शिव की भक्ति में लग जाता है। उसका बेड़ा पार स्वयं भगवान भोलेनाथ करते हैं।

कथा शुरुआत के पहले निकली कलश यात्रा,

इसके पहले नगर में धूमधाम से बैंडबाजों के साथ में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बैजनाथ मंदिर से शुरू हुई, जो नगर भृमण के पश्चात कथा स्थल पहुंची। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैजनाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक हुआ। बाद में कथा शुरू हुई। आज के मुख्य यजमान दुर्गेशपुरी गोस्वामी थे। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे। कथा 7 जनवरी तक चलेगी कथा का समय दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। इस मौके पर प्रतिदिन रोज 9 बजे से 11:00 बजे तक पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक भी किया जाएगा। कथा को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related posts

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Ravi Sahu

सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन समारोह कल

Ravi Sahu

सुदर्शन टुडे के कैलेंडर का विमोचन

Ravi Sahu

सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव

Ravi Sahu

महारैली एवं जन आंदोलन मैं पहुंचने के लिए सिसोदिया ने दी विभिन्न गांव में वाहन की सुविधा

Ravi Sahu

शिव घाट बड़नगर पर महंत श्री मदन गिरी जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम मनाया

Ravi Sahu

Leave a Comment