संवाददाता अंकुश अवस्थी
झिरन्या – साहेब ए कमाल’ गुरु गोबिंद सिंह महाराज का आगमन पूरब 29 को झिरन्या गुरुद्वारे साहेब में मनाया गया। जिसमें आनन्दपुर साहेब से पहुंचे जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। झिरन्या गुरुद्वारा साहिब में11 अखंड पाठ साहेब की लड़ियां भी झिरन्या संगत के द्वारा रखी गई थी। जिसकी समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वर ताया गया। 24 से प्रभातफेरी संगत द्वारा 28 तक निकाली गई। 30 को हजूरी रागी दरबार साहेब के जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। रात्रि कवि दरबार सजाया गया। गुरु जी का अटूट लंगर वर ताया जाएगा। जिसमें खंडवा गुरु सिंह सभा की कमेटी भी पहुंची और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अजितपाल सिंह भाटिया जी ने सारी संगत का आभार माना