Sudarshan Today
जबलपुरमध्य प्रदेश

कैंट विधानसभा में घर-घर चलो अभियान का हुआ जोरदार आगाज

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता जयराज चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर : भारतीय जनता पार्टी ने लगातार प्रदेश की जनता का मंहगाई, बेरोजगारी के नाम पर शोषण किया है और आज भी उनकी किसी योजना का लाभ आमजन तक नहीं पहुंच पा रहा है लेकिन 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को हर स्तर पर राहत देने का प्रयास किया था भाजपा सरकार के आम बजट में अमीरों का हीरा सस्ता कर दिया लेकिन गरीब का जीरा मंहगा हो गया बिजली बिलों से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है लेकिन सत्ता में आने के भाजपा ने जो वादे किए थे उसमें हर स्तर पर विफल है। उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर केंट विधानसभा में घर-घर चलो अभियान के आगाज का जहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू के मार्गदर्शन में पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिंटू के नेतृत्व में अभियान का सदर में शुभारंभ किया गया अभियान के दौरान जनता में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ़ एक आक्रोश देखने को मिल रहा था नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि भाजपा का रवैया तानाशाही है जो आम जनता को रास नहीं आ रहा है और इस अभियान के माध्यम से हम घर घर जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे एवं कमलनाथ के द्वारा जो विकास कार्य किए गए उनकी जानकारी देंगे और 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार बनायेंगे। आज घर घर चलो अभियान के आरंभ में पूर्व पार्षद कविता अमरचंद बावरिया, किरण लखन ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पिल्ले, गोविंद बावरिया, सोहनलाल कटारे, राजेश चौबे, दिलीप रजक, अभय नायडू, संतोष विनोदिया, शिव अग्रवाल, सौरभ गौतम, राहुल रजक, बच्चा मलिक, पवन कनौजिया, अकबर खान, रीतेश तिवारी, रिंकू ठाकुर, आसिफ कुरैशी, विजय पांडे, सैमुएल जेवियर, सौरभ बनोतिया, दीपक चौधरी, नीतेश, महेश कटारे, प्रशान्त सराफ, प्रतीक चौकसे, राहिल, हर्ष, गुड्डू एवं सभी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस एवं केंट विधानसभा के साथीगण उपस्थित रहे

Related posts

30 अगस्त को धूमधाम से हुआ क़ज़लियाँ मेले का शुभारंभ

Ravi Sahu

चितरंजन दास वार्ड में चल रही कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी प्रमोद पटेल की विजय लहर, मतदाताओं का मिल रहा पूर्ण समर्थन

Ravi Sahu

18 साल बाद जबलपुर की जनता ने परिवर्तन कर जगत बहादुर अन्नू को सौंपी नगर निगम जबलपुर डोर 

Ravi Sahu

वैश्य समाज नरसिंहगढ़ द्वारा नव वर्ष कैलेंडर का किया गया विमोचन

Ravi Sahu

शिक्षक का भोजन की भूख होती है शिक्षा जितना ग्रहण करेंगे उतना अच्छा सुखदायी होता है – संगीता मंडलोई प्राइम एकेडमी डायरेक्टर

Ravi Sahu

आग से हुआ घर खाक पीडि़ता ने लगाई आर्थिक सहायता  की गुहार

asmitakushwaha

Leave a Comment